फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के 16 वें पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा जिला प्रभारी अतुल गुप्ता व जिला अध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में स्टेडियम के सामने 101 ई-रिक्शा चालको तथा गरीबों को अंग वस्त्र भेंट कर उनके नाम पर एक पौधे का भी रोपण किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के 16 वें पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा जिला प्रभारी अतुल गुप्ता व जिला अध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में स्टेडियम के सामने 101 ई-रिक्शा चालको तथा गरीबों को अंग वस्त्र भेंट कर उनके नाम पर एक पौधे का भी रोपण किया गया।

जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को नंदी जी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था एवं वैश्य और व्यापारी समाज के लोगों की प्रार्थना एवं महादेव की कृपा से उनको नया जन्म प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि आस्था, सेवा, संकल्प व संघर्ष की मिसाल बने जननायक नंदी जी के पुनर्जन्म दिवस पर हर वर्ष धूमधाम से आयोजन कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की जाती है। इस अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, रामशरण साहू, महेश नारायण अग्रवाल, नामित सभासद राजेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुधा गुप्ता, नेहा जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

*वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिले में एक करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का शुभारंभ*

 

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला संरक्षक संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह एवं वन विभाग से रेंजर धर्मेंद्र कुमार कनौजिया, डिप्टी रेंजर युसूफ खान,
के साथ सुपरमार्केट के निकट 500 पौधों के भंडारे का आयोजन कर पौधों की बारात निकालकर बंबइया कोठी परिसर में स्थित आनंद वाटिका में पौधों का रोपण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि हमारे व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों में पौधों का वितरण एवं रोपण किया जाता है जिससे कि सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण अभियान सफल रहे।
जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि ढोल नगाड़े के साथ बाजार में पौधों के साथ बारात निकालकर व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर नामित सभासद राजेश अग्रवाल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, शकील अहमद, विमलेश श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, हंसराज सावलानी, जगदीश चेनानी, विनोद वलेचा, विमलेश कुमार, अंजनी गुप्ता अनिल लोहिया अनिल गुप्ता सभासद रामखेलावन बारी, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री विमलेश मिश्रा, वी के रावत, पूर्व स्काउट कमिश्नर लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधानाचार्य राइजिंग चाइल्ड सीमा श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, शैलेंद्र अग्निहोत्री, सतीश चावला, सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे!

एम्स रायबरेली में एंडोस्कोपी द्वारा बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाली गई पेट में फंसी आम की गुठली

एम्स रायबरेली के जनरल सर्जरी विभाग ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान में पहली बार चिकित्सीय अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी (Therapeutic Upper GI Endoscopy) के माध्यम से पेट में फँसी आम की गुठली को बिना किसी ऑपरेशन के सफलतापूर्वक निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
53 वर्षीय मरीज ने आम की लगभग 3 सेंटीमीटर लंबी गुठली गलती से निगलने के बाद लगातार उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुँचे। एक्स-रे में गुठली स्पष्ट रूप से दिखाई न देने के कारण चिकित्सकों ने तत्काल अपर जीआई एंडोस्कोपी (UGIE) करने का निर्णय लिया।
एंडोस्कोपी टीम, जिसमें डॉ. अमृतांशु सौरभ, डॉ. प्रणभ कुशवाहा, डॉ. रौनक मेहरोत्रा, डॉ. योगेश श्रीवास्तव, डॉ. शेषनाथ, डॉ. इमजुंग, डॉ. अभयजीत एवं डॉ. हिमांशु शामिल थे, तथा नर्सिंग ऑफिसर सुश्री स्वाति के सहयोग से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। गुठली को बिना किसी सर्जरी के एंडोस्कोपी द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया। वर्तमान में मरीज पूर्णतः स्वस्थ हैं।
जनरल सर्जरी विभाग इस उपलब्धि के लिए एम्स रायबरेली की माननीय कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन महोदया तथा अपर चिकित्सा अधीक्षक एवं यूनिट हेड डॉ. नीरज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। कार्यकारी निदेशक महोदया ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान उन्नत, सुरक्षित एवं न्यूनतम इनवेसिव (Minimally Invasive) उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि विभाग भविष्य में भी उन्नत चिकित्सीय एंडोस्कोपी सेवाओं का विस्तार कर क्षेत्र के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता रहेगा।

*दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृत*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना- कोतवाली अंतर्गत ग्राम- विवियापुर व अहिया रायपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए 01 अभियुक्त को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में गिरफ्तार किया गया।

*स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के अधिकारों की मजबूती पर आयोग का विशेष फोकस* *उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने रायबरेली में की जनसुनवाई* *अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के उपरांत की प्रेसवार्ता*

 

रायबरेली उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के  अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल जनपद भ्रमण पर रायबरेली पहुँचा। इस अवसर पर विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोग द्वारा जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा उसके उपरांत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
आयोग के मा० अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह ने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, उनके हितों का संरक्षण तथा शासन की नीतियों एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
बैठक के दौरान आयोग ने स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े विभिन्न विषयों, पिछड़े वर्गों के हितों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में मा० अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को आयोग के जनपद भ्रमण के उद्देश्य, जनसुनवाई की प्रक्रिया तथा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का आकलन कर रहा है, जिससे शासन को आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराए जा सकें और पिछड़े वर्गों के हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से संरक्षित किया जा सके।
प्रेसवार्ता के दौरान आयोग के मा० सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया, एस.पी. सिंह तथा विशेष कार्याधिकारी डॉ. मो. असलम अंसारी, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

*प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्र-हितैषी बनाने के लिए निरंतर कर रही कार्य – मनोज कुमार पाण्डेय*_ _*बेसिक शिक्षा विभाग के 16365 शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के सदस्य सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित*_ _*माध्यमिक शिक्षा विभाग के 691 शिक्षक योजना से लाभान्वित*_

 

 

रायबरेली मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों को लाभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म, जूता, मोज़ा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा हेतु रु 1200 वितरण, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एम0ओ0यू0 का निष्पादन, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का सम्मान का शुभारम्भ किया गया।

इसकी क्रम में गोपाल सरस्वती इण्टर कालेज रतापुर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रही।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक को मिलाकर 26 एवं एक शिक्षक परिवार के लोगों को योजना का हितलाभ वितरण हेतु कौशलेस कार्ड का वितरित किया गया, इसके अलावा 04 शिक्षकों को एस0बी0आई0 बैंक में खाता खोलने पर पासबुक का वितरण किया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कोडरजहानपुर के नव प्रवेशी पांच बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण कर स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के सदस्यों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्थायी व संविदा कार्मिक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वॉर्डन और रसोइये इस योजना के दायरे में आते है।

जनपद रायबरेली में 2301 परिषदीय व 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा से लाभान्वित हुए। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग रायबरेली में कुल 46 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं 10 सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत कुल 691 शिक्षक योजना से लाभान्वित हुए, जिसमें शिक्षक 7103, अनुदेशक 562, शिक्षामित्र 2112, रसोइया 6351 के0बी0जी0वी0 स्टाफ 196 एवं विशेष शिक्षक 41 कुल 16365 शामिल है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली में डी0बी0टी0 के अन्तर्गत जनपद में कुल 179111 छात्रों के अभिभावकों के खातों में रु0 1200 की दर से यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैंग, स्टेशनरी व स्वेटर छात्रों हेतु लिये जाने के लिए धनराशि प्रेषित की गई।

इस अवसर पर मा० मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्र-हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का समग्र विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डीबीटी के माध्यम से धनराशि सीधे विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में भेजे जाने से पारदर्शिता बढ़ी है तथा लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है आज बेसिक शिक्षा के स्कूलों की स्थिति कान्वेंट स्कूलों से बेहतर है। सरकार शिक्षा के साथ शिक्षकों का भी सम्मान कर रही है। जिसके तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिये कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की, इसके लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

इससे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय मुगला द्वारा सरस्वती वंदना, कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर द्वारा स्वागत गीत एवं प्राथमिक विद्यालय बेहटा खुर्द के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी, शिक्षकगण/कर्मचारीगण व परिवार के सदस्य आदि उपस्थित रहें।

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर अहियापुर-रायपुर में प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अग्रणी रही है तथा अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, नगर अध्यक्ष अज्जू भाई, जिला सचिव श्रवण आजाद, हाजी वसीम, बलराज राना, विजय यादव, डॉ. अरुण चौधरी, राजीव पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद का योगदान अतुलनीय : दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद ने लिया संस्कार निर्माण का संकल्प भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर लोगों को संस्कारिक बनाने का लिया गया संकल्प 

 

 

 

भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस समारोह रायबरेली शहर स्थित दीप बैंक्वेट हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को जरूरतमंदों के उत्थान के लिए आगे आकर सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। परिषद के द्वारा नियमित रुप से किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए मुख्य अतिथि ने परिषद को शहर में भवन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा किया, जिसकी सभी सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहना किया। परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने भारत विकास परिषद के इतिहास, उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों का विस्तार से परिचय कराया। सचिव प्रभात श्रीवास्तव ने संस्था की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सदस्यता विस्तार कमेटी के संयोजक राकेश कक्कड़ एवं पूर्व अध्यक्ष अम्बरीष अग्रवाल ने परिषद में शामिल नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष विजय सिंह, क्षेत्रीय सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार अग्निहोत्री, कमलेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, गजानन खुबेले, महिला संयोजक सीमा श्रीवास्तव, डॉ. बरखा भारती, वाणी पांडे, विजय सिंह, प्रेरणा श्रीवास्तव, निशा सिंह, किरन मिश्रा, हरिश्चन्द्र शर्मा, अजय त्रिवेदी, अजय मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा, नीतू चतुर्वेदी, कंचन श्रीवास्तव, सविता सिंह, नीरज गुप्ता, मंगलेश श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, नीलिमा श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परिषद को नियमित चिकित्सीय सेवाएं देने वाले डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. एल. पी. पाण्डेय, डॉ. मनोज जयसवाल, डॉ. एस. सी. द्विवेदी, डॉ. विनय कुमार का सम्मान भी किया गया।

*6 से 20 जुलाई तक निःशुल्क खाद्यान्न व अंत्योदय कार्डधारकों को स:शुल्क चीनी का होगा वितरण*   *डीएम के निर्देश पर पारदर्शी वितरण के लिए नोडल अधिकारी तैनात, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई* 

 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद में माह जुलाई 2026 का खाद्यान्न वितरण 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को गेहूं एवं चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 तिमाही के सापेक्ष 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 54 रुपये प्रति कार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किलोग्राम) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल (कुल 5 किलोग्राम) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से किया जाएगा तथा खाद्यान्न का मूल्य वितरण पर्ची पर शून्य अंकित रहेगा। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और उन्हें अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।

जिलाधिकारी ने वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। वितरण से पूर्व खाद्यान्न एवं चीनी का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा तथा सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, घटतौली, कालाबाजारी अथवा खाद्यान्न के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

*मा० विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता*  *आश्रितों को आवासीय व कृषि पट्टा, बच्चों की शिक्षा, पेंशन एवं आर्थिक सहायता का मिला लाभ* *सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी- अशोक कुमार* *परिवार को हर सम्भव मदद करायी जाएगी उपलब्ध- मा० विधायक* *पीड़ित परिवार ने मा० मुख्यमंत्री जी के प्रति व्यक्त किया आभार*

 

रायबरेली विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज तहसील सलोन के ग्राम खम्हरिया पूरे कुशल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय मेवालाल पुत्र झुरई के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत अनुमन्य सहायता प्रदान की तथा भरोसा दिलाया कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम खम्हरिया पूरे कुशल निवासी स्वर्गीय मेवालाल की वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद केजीएमयू, लखनऊ में उपचार के दौरान दिनांक 29 जून 2026 को मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं से परिवार को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर मृतक की माँ सिरताजा को शासन द्वारा अनुमन्य विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसमें 0.013 हेक्टेयर आवासीय पट्टा तथा 0.312 हेक्टेयर कृषि पट्टा प्रदान किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत परिवार के दो बच्चों की शिक्षा हेतु ₹2,500-₹2,500 प्रतिमाह की सहायता के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए, इसके अतिरिक्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत मृतक की पत्नी राजरानी को ₹1,000 प्रतिमाह पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत ₹30,000 की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

मा० विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, परिवार को हर सम्भव मदद शासन/ प्रशासन द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलोन मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहें।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।