फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अखिल भारतीय शक्ति कल्याण परिषद का कार्यालय है, जिसमें परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की जयंती भव्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश सिंह के सौजन्य से संपन्न कराई गई

रायबरेली में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले मैं अपने स्वयं के कार्यालय जो अखिल भारतीय शक्ति कल्याण परिषद का कार्यालय है, जिसमें परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की जयंती भव्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश सिंह के सौजन्य से संपन्न कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली की उपस्थिति रही, रायबरेली के गणमान्य लोगों ने आकर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं शत-शत नमन किया,इस मौके पर रायबरेली के सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार सिंह जी दीपेश सिंह जी वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री जी श्रीमती रेनू सिंह जी महिला जिला अध्यक्ष समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल जी आदरणीय विवेक मिश्रा जी राजन दीक्षित जी शेखर जी राजू जी विष्णु जी दीपू जी एवं सभी गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया सभी का बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद,

*राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,92,968 वाद निस्तारित*

 

रायबरेली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय रायबरेली में मा० प्रभारी जनपद न्यायाधीश कुशल पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल 1,92,968 वाद निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों के मध्य सुलह-समझौते के आधार पर लम्बित मामलों को निपटाने व आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भूपेन्द्र राय, चेयरमैन-मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण प्रफुल्ल कमल, अपर प्रधान न्यायाधीश सुशील कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 अनिल कुमार-पंचम, अपर जिला जज(नोडल अधिकारी लोक अदालत) प्रतिमा, अपर जिला जज अमित कुमार पाण्डेय,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारीगण व विभिन्न बैंक के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिशा ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख बान्बे हजार नौ सौ अरसठ मुकदमे निपटाये गये, तथा कुल समझौते की धनराशि ग्यारह करोड़ से अधिक की रही। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको व फाइनेन्स कम्पनियों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर मामले निस्तारित कराये गये तथा मौके पर ही समझौते कराये गये।
इस लोक अदालत में अन्य मामलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ई-चालान के मामले, चेक बाउंस (एन0आई0एक्ट) के मामले तथा वैवाहिक विवाद के मामले निस्तारित किये गये। तलाक के मुहाने पर खड़े कई जोड़ों का सुलह-समझौता कराकर वापस भेजा गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार रायबरेली में बंदियों द्वारा बनाई गई सामग्री की प्रदर्शनी, स्वास्थ्य विभाग का स्टाल, दिव्यांगजन विभाग का स्टाल व एक जिला एक उत्पाद के स्टाल/प्रदर्शनी दीवानी न्यायालय में प्रदर्शित की गयी। आमजन की सहायता के लिए न्यायालय परिसर में कई जगह सहायता पटल व हेल्प डेस्क बनाये गये।

प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल आरेडिका दौरा एवं चिंतन शिविर का आयोजन*

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज दिनांक 09.05.2026 को जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एमसीएफ का दौरा किया तथा जनभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चिंतन शिविर एवं प्रबंधन दक्षता संबर्धन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
चिंतन शिविर में महामहिम राज्यपाल महोदया ने जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यदक्षता, आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु रणनीतिक, कार्यवाही आधारित, योग्य एवं परिणामोन्मुख दिशा-निर्देशों पर विशेष बल दिया।
चिंतन शिविर के दौरान पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली आदि पर समूह चर्चा आयोजित की गई।
महामहिम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए टीम भावना, नवाचार एवं कार्य संस्कृति को संस्थान की सफलता का आधार बताया।
एमसीएफ के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने एमसीएफ द्वारा गत वर्षों में अर्जित उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।
आगे महामहिम राज्यपाल महोदया ने कारखाना परिसर का दौरा किया एवं व्हील शॉप में स्थापित नई मशीनों का लोकार्पण किया। उन्होंने एमसीएफ के ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। महाप्रबंधक रामन कृष्णन एवं प्रधान मुख्‍य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे ने राज्‍यपाल महोदया को कोच एवं व्‍हील निर्माण के बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

*(आर. एन. तिवारी)*
*मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी*

मातृभूमि सेवा मिशन ने रिफॉर्म क्लब पर शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ

 

रायबरेली। बढ़ती गर्मी के बीच मातृभूमि सेवा मिशन ने सामाजिक सरोकार का अनुपम उदाहरण पेश किया है। मिशन ने रिफॉर्म क्लब परिसर स्थित एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया।

प्याऊ का उद्घाटन मिशन संयोजक प्रदीप पांडेय, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल तथा समाजसेवी अशोक कुमार मिश्रा के सौजन्य से हुआ।

कार्यक्रम में शीतल जल वितरण के साथ-साथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के प्रति जनजागरण भी किया गया। डॉ. भगवान दीन यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

शिवनारायण, जितेंद्र कुमार, तसनीम, रुबी, अनुज कुमार यादव समेत अनेक स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाजसेवा और मानवीय संवेदना का भी सशक्त संदेश दे रही है। मातृभूमि सेवा मिशन का यह प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अनीता श्रीवास्तव, इंजीनियर संदीप श्रीवास्तव, अंकित यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*डीएम ने ग्राम पंचायत भीख एवं जगतपुर का किया निरीक्षण*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 2.0 अन्तर्गत विकास खण्ड-जगतपुर की ग्राम पंचायत-भीख में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र एवं ग्राम पंचायत-जगतपुर में निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र, आर०आर०सी०, कम्पोस्ट पिट तथा फिल्टर चैम्बर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को रोस्टर बनाकर प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को प्लास्टिक अपशिष्ट केन्द्रों से प्राप्त प्लास्टिक को सड़क निर्माण के कार्यों में उपयोग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने समस्त प्लास्टिक अपशिष्ट केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप गांवों में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राहुल सिंह, प्रेरित कटियार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*क्षेत्र पंचायत अमावां की सामान्य बैठक संपन्न*  *मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा क्षेत्र पंचायत अमावां के 16 कार्यों का किया लोकार्पण* मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा ट्राई साइकिल की गई वितरित* 

 

 

 

रायबरेली विकास खण्ड अमावां सभागार में पूर्व निर्गत एजेण्डे के क्रम में क्षेत्र पंचायत अमावां की सामान्य बैठक मा० विधायक सदर अदिति सिंह व मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत अमावां वैशाली सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत अमावां द्वारा कराये गये 16 कार्यों का लोकार्पण मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा किया गया।

बैठक का कोरम पूर्ण रहा। बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के विषय में सदन के सदस्यों को अवगत कराया गया। मा० प्रमुख ने अपने सम्बोधन के दौरान समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से आमजन की समस्याओं के त्वारित निस्तारण व गांव में चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं को गांव में ही निस्तारित कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों तथा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के कार्य कराये जाने दौरान खराब सडकों का सत्यापन कराकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा नये कार्यों हेतु प्रस्ताव भी उपलब्ध करयाा गया।

बैठक के पश्चात मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा ट्राई साइकिल भी वितरित की गयी। मा० विधायक सदर विकास खण्ड से संचालित योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा इन योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन के माध्यम से संचालित कराने के कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०), अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई एवं ग्रा०अभि०वि०), क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान संघ अध्यक्ष अमावां, एवं पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत अमावां आदि उपस्थित रहे।

*डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण* *व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित समस्त वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी तथा रजिस्ट्रेशन काउंटर का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा नियमित रूप से सैनिटाइजेशन एवं सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में पेयजल, शौचालय एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल (पुरुष) डॉ0 पुष्पेन्द्र कुमार सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

दबिश के दौरान लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 02 अभियोग पंजीकृत* 

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के आदेशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत के अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 5 एवं थाना लालगंज के साथ संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

आबकारी टीम द्वारा तहसील डलमऊ थाना लालगंज के अंतर्गत अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, रायबरेली द्वारा एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, रायबरेली द्वारा एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालक, गैस एजेंसी प्रतिनिधि तथा कोटेदारगण को Google Meet के माध्यम से जोड़कर जनपद के मास्टर ट्रेनर द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी जानकारी दी गई

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय वित्त एवं राजस्व द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्वगणना की प्रक्रिया, महत्व एवं इसके सफल क्रियान्वयन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही यह अपेक्षा की गई कि सभी प्रतिभागी अपने-अपने स्तर पर आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे जनगणना 2027 को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाया जा

रायबरेली में 9 करोड़ की सड़क पर घोटाले का आरोप! मानक विहीन निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, ठेकेदार की मनमानी पर फूटा गुस्सा

 

रायबरेली शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित जेल रोड पर बन रही करीब 9 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क अब विवादों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरी तरह मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। सबसे बड़ा आरोप यह है कि सड़क किनारे बने सीवर चैंबरों को बिना किसी तकनीकी प्रक्रिया के ढका जा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याएं खड़ी होंगी। लोगों का कहना है कि चैंबर ढकने से आए दिन सड़क को तोड़ना पड़ेगा, जिससे सरकारी पैसे की बर्बादी तो होगी ही, आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि इस सड़क का निर्माण वर्षों बाद हो रहा है, लेकिन जिस तरह से काम किया जा रहा है, उससे लगता है कि यह सड़क ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। उनका साफ कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही और अनदेखी आने वाले समय में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़क निर्माण को पूरी तरह रुकवा देंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन समय रहते इस मामले में संज्ञान लेगा, या फिर यह सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी?

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।