*अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें-* जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए- प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए- हर्षिता माथुर* राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो*
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ जनपद में वर्तमान में हो रहे खराब मौसम/अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम गढ़ी मुतवल्ली का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए जनसुरक्षा एवं राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे कहा कि वर्तमान स्थिति में जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
उक्त के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें तथा राजस्व एवं अन्य संबंधित टीमों को सक्रिय रखें। सभी लेखपालों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसके अतिरिक्त, सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध संकलन कर तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित रहें।
Views: 324

