साहब डलमऊ पुलिस दर्ज करती है गलत रिपोर्ट, एसपी से शिकायत
रायबरेली जिले की पुलिस सही रिपोर्ट नहीं लिखती है। गंभीर अपराध को भी छोटी-मोटी धाराओं में बदलकर पीड़ित को हैरान परेशान कर पूरे मामले को समाप्त करने की पुलिस साजिश रचती है। कुछ ऐसी ही शिकायत आज पुलिस अधीक्षक राय बरेली से दर्ज करवाई गई है जिसमें पीड़ित पक्ष ने कहा है कि पुलिस ने दबंगों के आगे सही रिपोर्ट नहीं लिखी । डलमऊ थाना क्षेत्र पूरे जनवारन निवासी कालीचरण की पुत्री गीता धोबी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही शीतल दीन यादव पुत्र संतु और रज्जन यादव ने मिलकर उसकी 60 वर्षीय वृद्ध मां कमला के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी मां कमला 4 अप्रैल को अपने खेत पर गई तो देखा की शीतल दीन अपने बाग में पानी लगाए हुए हैं और उनके पानी से पीड़िता के भी गेहूं का खेत भर रहा है तो वह मेढ़ पर मिट्टी डालकर रोकने लगी । इसी बात पर शीतलदीन ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां बहन की गाली दी और जब तक मारा पीटा। जानकारी मिलने पर बेहोश अवस्था में गीता देवी अपनी मां को अस्पताल से थाने लेकर गई । गीता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करवाई है कि विपक्षी रसूखदार और दबंग हैं जिस पर पुलिस ने उसकी सही रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिस कारण पुलिस ने जाति सूचक शब्दों को लेकर गाली गलौज की धाराओं को भी हटा दिया। डलमऊ पुलिस पीड़ित पक्षों की मनमानी रिपोर्ट दर्ज करती है यह कोई पहला मामला नहीं है । इससे पूर्व भी डलमऊ पर पुलिस द्वारा मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज करने या एनसीआर दर्ज करने की शिकायत सामने आई है। जिससे लगता है कि पुलिस ने गंभीर अपराधों में भी मात्र एनसीआर दर्ज करना सीख लिया है। जिससे कि अपने उच्च अधिकारियों को बता सके कि उसने अपनी कार्रवाई संपूर्ण कर ली है। लेकिन नतीजा यह होता है कि दबंग के हौसले बुलंद हो रहे हैं और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है ।
Views: 170

