फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
किसानों के हक की आवाज बुलंद — राहुल लोधी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

 जनपद रायबरेली में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। #हरचंदपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में गेहूं, सरसों, चना एवं अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसान भाई गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान का आंकलन कर किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, जिन किसानों की फसल पूर्णतः नष्ट हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है।

– राहुल लोधी

विधायक, हरचंदपुर विधानसभा

जनपद रायबरेली

Views: 154


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।