फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमले का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में

IMG 20261112 WA1199

बहनों के बीच बातचीत को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पुरानी रंजिश के बाद ई-रिक्शा चालक पर हुआ हमला; पुलिस ने चाकू किया बरामद

सिद्धार्थनगर। ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में एक वांछित बालिग अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से घटना के पीछे की वजह भी सामने आई है।

बहन के बीच बातचीत बनी विवाद की वजह

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि एक युवक की बहन और ई-रिक्शा चालक  के बीच अक्सर बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर युवक विरोध करता था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में आपसी बातचीत के जरिए उस विवाद को सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद पुरानी रंजिश की पृष्ठभूमि में बाद में ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का पहलू भी सामने आया है।

परसा महापात्र ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 322/2026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद, निवासी गांधीनगर तेतरी बाजार को 12 नवंबर 2026 को परसा महापात्र ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया।

निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया है। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त एवं दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल सीमान्त यादव, कांस्टेबल आलोक कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे।

अपराध के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता सराहनीय

ई-रिक्शा चालक पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की सक्रियता से मामले की विवेचना को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

FT NEWS DIGITAL
सिद्धार्थनगर से विशेष रिपोर्ट

Views: 456

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।