रायबरेली के युवा भाजपा नेता एडवोकेट सौरभ यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति में मिली जगह संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का मिला सम्मान, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा मोर्चा की अवध क्षेत्रीय कार्यसमिति में रायबरेली के युवा एवं तेजतर्रार भाजपा नेता एडवोकेट सौरभ सिंह यादव को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से रायबरेली जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
एडवोकेट सौरभ सिंह यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा, युवाओं के बीच सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री प्रकाश पाल जी तथा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीरज कटियार जी के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।
सौरभ यादव ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, संगठन के सभी सम्मानित नेताओं, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
एडवोकेट सौरभ यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर रायबरेली सहित अवध क्षेत्र के तमाम भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल संगठनात्मक भविष्य की कामना की।
Views: 114


