फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।

आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।

उसके आभूषण, 85 हजार रुपये हड़प लिए। अब बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी आरोपित को उसने भाई की नजर से देखा। उसे गुमराह करके नकदी-जेवरात ले लिए।अब आरोपित उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। कहता है कि पति को तलाक देेकर उसके साथ रहो। मौसेरे भाई की बातें सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपित से करीबी रिश्ता होने के चलते वह चुप रही। जिससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। अपने नकदी-जेवरात लौटाने की कहा तो अपहरण की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित के पास उसके कई फोटो हैं। जिन्हें एडिट करके आपत्तिजनक बना लिया है।उन्हें सोशल मीडिया और रिश्तेदारों में प्रसारित करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। इसकी जानकारी स्वजन को दी, उन्होंने अभियोग दर्ज कराने का साहस दिया। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।

आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।

उसके आभूषण, 85 हजार रुपये हड़प लिए। अब बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी आरोपित को उसने भाई की नजर से देखा। उसे गुमराह करके नकदी-जेवरात ले लिए।

अब आरोपित उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। कहता है कि पति को तलाक देेकर उसके साथ रहो। मौसेरे भाई की बातें सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपित से करीबी रिश्ता होने के चलते वह चुप रही। जिससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। अपने नकदी-जेवरात लौटाने की कहा तो अपहरण की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित के पास उसके कई फोटो हैं। जिन्हें एडिट करके आपत्तिजनक बना लिया है।उन्हें सोशल मीडिया और रिश्तेदारों में प्रसारित करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। इसकी जानकारी स्वजन को दी, उन्होंने अभियोग दर्ज कराने का साहस दिया। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या:———–  *प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
अयोध्या:———–
*प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, श्री मुनिराज जी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली  श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पटरंगा श्री ओमप्रकाश  के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 सुदर्शन प्रसाद आर्य , का0 अमरेश यादव का0 सौरव कुमार के थाना पटरंगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 95/2023 धारा 386,506 भादवि0 मे वांछित चल रहे अभियुक्त अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव को मुखविर की सूचना के आधार पर दिनांक 15.05.2023 को 21.30 बजे दुल्लापुर मोड़ निकट मवई चौराहा से पुलिस टीम द्वारा सफलता पूर्वक गिरफ्तार किया गया है । पंजीकृत अभियोग में उल्लेखित आरोपो के अनुसार अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त के द्वारा वादी से ग्राम नेवरा एवं रानीमऊ में प्रापर्टी को लेकर साढे तीन लाख रुपये धमकी देकर वसूली की गयी थी एवं मवई चौराहे के निकट एक जमीन के सौदेबाजी को लेकर अभियुक्त के द्वारा धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी ।जिसमे अभियुक्त के द्वारा वादी मुकदमा को धमकी दिया कि पांच लाख रुपये रंगदारी के रुप मे नही दिये तो मवई चौराहे पर आग लगवाकर कानपुर बना दूंगा । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत की गयी जिसमे प्रथम दृष्टया जांचोपरान्त मामला सत्य पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत किये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम मे दिनांक 08.05.2023 को थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगो एवं पीड़ित द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अश्वनी कुमार लोगो को धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे की मांग करता है तथा न देने वालो के विरुद्ध अधिकारियो के समक्ष झूठी शिकायते करता है तथा लोगो को उकसाकर अमादा फौजदारी करता है। अपने ऊँचे रसूख के बल पर लोगो से जबरन धन उगाही करके अपने मंहगे शौक पालता है और उसी के द्वारा अपना एक गैंग तैयार कर लोगो को ब्लैकमेल करता है व पुलिस प्रशासन के समक्ष शिकायत करने पर उनको जानमाल की धमकी देता है। अभियुक्त के विरुद्ध आरोपो के आधार पर साक्ष्य संकलित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार  अभियुक्त का नाम व पता-
1.अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नेवरा थाना मवई जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण-
1- VIVO- IMEI-869329053456532
2. VIVO- IMEI – 867718057963630
3. एक अदद XUV नं0 – UP 41 BB 4300
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री ओमप्रकाश थानाध्यक्ष  थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री सुदर्शन प्रसाद आर्य थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
3. का0 अमरेश यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
4.का0 सौरव कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या।
आगरा युवती ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप प्यार के झूठे जाल में फंसा कर कराया धर्म परिवर्तन

आगरा युवती ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

प्यार के झूठे जाल में फंसा कर कराया धर्म परिवर्तन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

निकाह के बाद दिया तीन तलाक

न्यायालय के आदेश के बाद हुआ मुकदमा दर्ज़

थाना रकाबगंज क्षेत्र का मामला.

गहर्रा खुर्द में चल रही भागवत कथा में भक्त अधिक संख्या में रोज पहुंच रहे

गहर्रा खुर्द में चल रही भागवत कथा में भक्त अधिक संख्या में रोज पहुंच रहे

कागारौल । सोमवार को गहर्रा खुर्द में श्रीमद् भागवत में महा पुराण के पांचवें दिन व्यास श्री कृष्ण गोपाल शास्त्री जी भगवान श्रीकृष्ण जी ने गोपियों के साथ महा रास का वर्णन किया माखन चोरी, कंस की यज्ञ में अक्रुर के साथ मथुरा जाना, कुब्जा का उद्धार करना करना, धनुष तोड़ना, मल्ल युद्ध, करना कंस बध अग्रसेन को राजा बनाना देवकी और वसुदेव को जेल बाहर निकालना , भगवान श्री कृष्ण और रुकिमिनी विवाह का वर्णन किया सभी संत भक्तों को भाव विमोह कर दिया कथा परीक्षित श्री महेंद्र सिंह सरपंच ,श्रीमती गंगा देवी, फोरन सिंह, रामनिवास चाहर, पूरन सिंह, कालीचरण हवालदार , भूरी सिंह, रमेश , तेज सिंह, सुरेंद्र, सिंह, ब्रजेश, अंकित, अजय, जुगेंद्र चाहर, कृष्णवीर, नवल सिंह ठकुरी सरपंच, वलवीर, नेमा, गनपति सिंह, नरपति मायाराम, भगवान सिंह अध्यापक, कप्तान सिंह, मोहन सिंह, नौहवत सिंह, बीरी सिंह, मुख्त्यार सिंह, गुलाम सिंह नंगा राम, दामोदर, बनवारी, सुरेंद्र पंडित जी, गिरीश तिवारी छीतर सिंह, रमेश वर्मा जी श्री चंद जी आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद में चला पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान शमसाबाद। कस्बा में पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकान के सामने सड़क पर लगे फंडों को पुलिस ने हटाया।

शमसाबाद में चला पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान

शमसाबाद। कस्बा में पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकान के सामने सड़क पर लगे फंडों को पुलिस ने हटाया।

कस्बा के फतेहाबाद और आगरा रोड पर पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष शमसाबाद आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कर रखा है। अभियान के तहत दुकानदारों को हिदायत देकर अतिक्रमण हटवा दिया गया है। अगर आगे दुकानदारों द्वारा फिर अतिक्रमण किया जाएगा तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू बनकर दोस्ती की, धर्म बदलवाया, निकाह किया:बच्चा पैदा कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

हिंदू बनकर दोस्ती की, धर्म बदलवाया, निकाह किया:बच्चा पैदा कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

आगरा। आगरा में एक हिंदू युवती से एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसा कर जबरदस्ती निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती का शारीरिक शोषण होता है और जब वह मां बन जाती है, तो उसे अपने पति की सच्चाई पता चलती है, कि वह इसी तरह अब तक कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। युवती ने इसकी शिकायत थाना रकाबगंज में की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना रकाबगंज में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर करीब साल 2017 में एक नंबर से मिस कॉल आई। युवती ने जब कॉल किया तो दूसरी तरफ से एक युवक अपना नाम राजा बताया। युवक कहने लगा कि मुझसे दोस्ती कर लो। युवती ने रॉन्ग नंबर बोलकर फोन काट दिया। लेकिन युवक द्वारा कई बार युवती को दोस्ती के लिए फोन किया जाने लगा। आखिरकार युवक और युवती की दोस्ती हो गई।
कुछ समय की दोस्ती के बाद राजा उर्फ मोइन खान ने पीड़ित युवती को शादी के लिए प्रपोज किया और अपने परिवार से मिलाने के लिए बालूगंज स्थित अपने घर पर ले गया। जब युवती उसके घर पहुंची तब उसे जानकारी मिली कि राजा हिंदू नहीं बल्कि दूसरे समुदाय से है। जिस पर युवती गुस्सा होकर घर जाने लगी, लेकिन आरोपी राजा उर्फ मोइन खान, उसका पिता रियाज, मां जरीना, बहन बुशरा, मुस्कान और तनु ने युवती को जबरदस्ती पकड़कर घर में बंधक बना लिया। मौलवी को बुलाकर बिना उसकी मर्जी के धर्म परिवर्तन करा दिया। युवती को नया नाम निशा खान दिया गया।

परिवार के लोगों द्वारा जबरदस्ती पीड़ित युवती का निकाह भी पढ़वा दिया गया। निकाहनामे पर दस्तखत भी करवा लिए। कई बार युवती ने घर से भागने की सोची, लेकिन उसे जबरदस्ती घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसका शारीरिक शोषण भी किया गया।

युवती के अनुसार कुछ समय बाद राजा उर्फ मोइन से उसे एक बेटा पैदा हुआ। 1 दिन घर में सफाई करते समय उसके हाथ में कुछ ऐसे सबूत लगे, जिससे उसे जानकारी मिली कि राजा उर्फ मोइन इससे पहले कई और हिंदू लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। राजा और उसके परिवार वाले लव जिहाद के इस काम में उसका साथ देते हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। वहीं उसे धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो तेरे घर वालों को मार देंगे।

दहशत की वजह से कुछ दिन तक युवती ने किसी से शिकायत नहीं की, लेकिन कुछ समय बाद उसने इसकी शिकायत थाना रकाबगंज में की, पर उसकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और न्यायालय के आदेश पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमे में जांच पड़ताल की बात कह रही है।

आईसीएसई दसवीं में आगरा की अविशी सिंह देशभर में टॉपर आगे चलकर आईएएस बनने का सपना

आईसीएसई दसवीं में आगरा की अविशी सिंह देशभर में टॉपर

आगे चलकर आईएएस बनने का सपना

आगरा। आगरा की अविशी सिंह ने आईसीएसई के दसवीं के परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। अविशी सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 598 अंक प्राप्त हुए हैं। वह सेंट एंथनी कॉलेज की छात्रा हैं। देश में टॉपर रहने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अविशी सिंह ने बताया कि वह कभी घंटे गिनकर नहीं पढ़ीं। सिलेबस को देखकर उन्होंने हार्ड वर्क किया। वह नियमित रूप से पढ़ाई करतीं थीं। जो स्कूल में काम मिलता था, उसे पूरा करने के बाद ही दूसरे कामों के बारे में सोचती थीं। उन्होंने कहा है कि पढ़ते समय माता-पिता समेत पूरे परिवार का सहयोग मिला। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। आईएएस की परीक्षा को ध्यान में रखकर ही आगे की पढ़ाई करेंगी। रिजल्ट को लेकर वह काफी खुश हैं। वह आज अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने गई। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने हार्ड वर्क को दिया है और परिवार को दिया है।
अविशी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। पिता डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। बेटी काफी होशियार है लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वह इंडिया टॉप करेगी। जब उसका टॉपर में नाम आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अविशी सिंह की मां डा. रश्मि कपूर सिंह ने बताया कि बेटी बहुत मेहनत करती थी। उसकी मेहनत का उसे फल मिल गया है। उन्होंने बेटी के टॉपर होने को ईश्वर का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा है कि कड़ी मेहनत का जब फल मिलता है, तो ईश्वर की इच्छा से ही मिलता है। अविशी एक छोटा भाई भी है वह कक्षा पांचवीं पढ़ता है।

थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर मे विगत 31 मार्च को हुई थी फायरिंग , फायरिंग दो व्यक्ति हुए थे घायल, उपचार के दौरान हास्पीटल मे एक व्यक्ति ने तोडी दम और हुई मौत,

थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर मे विगत 31 मार्च को हुई थी फायरिंग ,

  1. फायरिंग दो व्यक्ति हुए थे घायल, उपचार के दौरान हास्पीटल मे एक व्यक्ति ने तोडी दम और हुई मौत,

गांव मे पसरा सन्नाटा,पुलिस बल तैनात

आगरा : आगरा जनपद के थाना बमरौली कटारा के गांव समोगर उस समय की बात है जब विगत 31 मार्च को गांव समोगर मे दो पक्षों में हुऐ संघर्ष मे पहले एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिसमे हरीसिंह गोली लग गई,तभी उसको उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया था तभी हरीसिंह ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड दी और हरीसिंह की मृत्यु हो गई।इसके बाद गांव में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई ।

मिली जानकारी मुताबिक बताया गया है कि
विगत31मार्च को गांव समोगर मे पिंटू यादव और देवी सिंह यादव के मघ्य संघर्ष के बाद देवी सिंह पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी थी।जिसमें हरीसिंह पुत्र बिशंभर सिंह, की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।विगत रविवार की रात्री मे एस.एन.मैडिकल कालेज मे मृतक हरीसिंह मृत्यु हो गई। मृतक हरीसिंह की घर-परिवार एवं गांव मे मिलते ही चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा पसर गया और मृतक हरीसिंह का शव पहुंचते ही तनाव पैदा हो गया है।
एसीपी सौरभसिंह ने बताया कि समोगर मे हरीसिंह की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।इस मामले मे रानू यादव सहित सात लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज है।और पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई

अयोध्या:—— *समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
अयोध्या:——
*समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अयोध्या नगर निगम में सपा के जीते हुए नवनिर्वाचित पार्षदों  का पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भव्य स्वागत किया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर  मीसम ने किया महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव मौजूद रहे इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन,दादा जय शंकर पांडे मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों लक्ष्मण घाट से  प्रिया शुक्ला, अश्वनी पुरम -जगत नारायण यादव, हनुमंत नगर -मोहम्मद राशिद सलीम घोसी, सुभाष चंद्र बोस – अर्जुन यादव सोमू, साकेत नगर – कौसर पत्नी मंसूर अहमद, कौशलपुरी- धर्मवीर, अशफाक उल्ला खा- अखिलेश पांडे, परमहंस रामचंद्र दास- कृष्ण गोपाल यादव, चौधरी चरण सिंह – मुकेश कुमार कोरी , पुरुषोत्तम नगर – श्रीमती ज्ञानमती, बड़ी देवकाली – सर्वजीत यादव, लक्ष्मी सागर नगर – वकार अहमद, चंद्रशेखर नगर – विशाल पाल, अग्रसेन नगर- श्रीमती शाहनूर बानू, राम मनोहर लोहिया – राम भवन यादव, सरदार पटेल- श्रीमती इंदिरा वती यादव,दशरथ कुंडश्रीमती ज्ञानमती यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामना देते हैं कहां सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों मे  अपने वार्ड वासियों से मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए  किए गए वादों को पूरा करने का काम करें जिससे अयोधया का पूर्ण रूप से विकास हो सके जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उनको जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए कहा इस मौके पर डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी को बधाई देते हुए कहा  हम  जनता के बीच में जाएंगे और आप लोगों के साथ उनकी समस्याओं और नगर निगम के विकास के लिए जो भी कार्य होगा उसे आप लोगों के साथ मिलकर करने का प्रयास करेंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने स्वागत समारोह में आए हुए सभी पार्षदों को धन्यवाद देते हुए जनता के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने एवं नगर निगम को सुंदर  स्वच्छ और अयोध्या को विकास पर ले जाने का काम करें  स्वागत समारोह में  जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, रामअचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, बलराम मौर्या, बब्बन प्रधान, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव , महासचिव  अपर्णा जयसवाल, पंकज पांडे,, सूर्यभान यादव, मंजीत यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शाहबाज लकी, इश्तियाक खान, आदि ने  सभी  जीते हुए  नवनिर्वाचित पार्षदों का मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें  बधाई और शुभकामनाएं दी।
error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।