फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मेहदावल में विकास की नई रफ्तार, 27.38 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

जिला संवाददाता अर्जुन सिंह

 

संतकबीरनगर, मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बी.एम.सी.टी. मार्ग से डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग (लंबाई 11.400 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹27,38,13,000 की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेहदावल के चहुंमुखी विकास के लिए वे लगातार संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसका सीधा लाभ मेहदावल क्षेत्र को भी मिल रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

जिला संवाददाता: अर्जुन सिंह

एम.एस. मेमोरियल अकादमी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील के महदेवा नानकार बौरब्यास स्थित एम.एस. मेमोरियल अकादमी में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यदेव शुक्ल (पूर्व प्रवक्ता, श्री जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेहदावल) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुभाष द्विवेदी (निर्देशक, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज मेहदावल) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।सम्मानित होने वाले छात्रों में कुमारी स्नेहा यादव (जूनियर वर्ग) और जागृति राय(प्राथमिक वर्ग) प्रमुख रहीं। वहीं एनएसवाई में प्रथम श्रेणी में आदिविक पाठक, द्वितीय श्रेणी में आकृति साहनी तथा तृतीय श्रेणी में आयुष दिलीप पाठक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सदानंद, आशीष कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में हरीराम राय, अनिल पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, आशीष कुमार, कमलेश पाण्डेय, अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

16 दिन में इंसाफ का धमाका: 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला उम्रकैद, मां को भी जेल!

गोरखपुर में ऑपरेशन कनविक्शन का असर — फास्ट ट्रैक सुनवाई में कोर्ट का कड़ा फैसला

गोरखपुर | रिपोर्ट: धनेश कुमार (ब्यूरो)

गोरखपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर सिस्टम चाहे तो इंसाफ में देरी नहीं, तेजी भी संभव है।

थाना पीपीगंज क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी को पूरे जीवनकाल के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इतना ही नहीं, इस मामले में साक्ष्य छिपाने की दोषी पाई गई आरोपी की मां को भी 4 साल की कठोर सजा सुनाई गई है।

16 दिन में फैसला — बना मिसाल

पुलिस ने महज 5 दिनों में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की

 अदालत ने 16 कार्य दिवस में गवाही और बहस पूरी की

 और फिर आया कड़ा फैसला — सीधे उम्रकैद

यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत की गई, जो अब तेजी से न्याय दिलाने का बड़ा जरिया बनता जा रहा है।

 क्या था पूरा मामला?

20/21 फरवरी 2026 की रात, एक शादी समारोह के दौरान 6 साल की मासूम बच्ची के साथ यह दिल दहला देने वाला अपराध हुआ।

पीड़िता के परिवार की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मजबूत पैरवी, सख्त सजा

इस केस में पुलिस की सटीक जांच और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी ने अहम भूमिका निभाई।

ADGC राघवेन्द्र राम त्रिपाठी

 ADGC अरविन्द्र कुमार श्रीवास्तव

के प्रयासों से अदालत में केस मजबूती से पेश किया गया, जिसका नतीजा यह कड़ा फैसला रहा।

FT News Digital Impact

यह फैसला उन सभी अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है, जो कानून को हल्के में लेते हैं — अब अपराध के बाद बच निकलना आसान नहीं।

🌍

तलाक की खुशी में अनोखी तपस्या, 6 किलोमीटर लेटकर मंदिर पहुंचा युवक

भानपुर (बस्ती)
तलाक के बाद युवक ने निभाई मन्नत, 6 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंचा मंदिर
भानपुर क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां वैवाहिक विवाद से मुक्ति मिलने के बाद एक युवक ने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए करीब 6 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार, सोनहा क्षेत्र के मैनिहवा गांव निवासी योगेश कुमार का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो गए। पारिवारिक स्तर पर सुलह के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बन सकी और मामला न्यायालय तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि इस दौरान मानसिक तनाव से गुजर रहे युवक ने स्थानीय समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे वैवाहिक विवाद से कानूनी राहत मिल जाती है, तो वह अपने घर से मंदिर तक दंडवत (पेट के बल लेटकर) यात्रा करेगा।
समय बीतने के बाद न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों के बीच तलाक को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद युवक ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का निर्णय लिया। प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत उसने गांव से मंदिर तक लगभग 6 किलोमीटर की दूरी दंडवत यात्रा के माध्यम से तय की।
करीब 12 घंटे चली इस तपस्या यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही और यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मंदिर पहुंचकर युवक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नत पूरी होने पर आभार व्यक्त किया।

यह घटना व्यक्तिगत आस्था और मान्यता से जुड़ी है। समाचार का उद्देश्य केवल जानकारी देना है, किसी भी प्रकार की मान्यता या प्रथा को बढ़ावा देना नहीं है।

“ऐसी ही जमीनी और अलग खबरों के लिए जुड़े रहें – FT News Digital के साथ”

टेलीग्राम से चल रहा था किडनी का काला नेटवर्क! 6 गिरफ्तार, कई फरार

फ्रेंड टाइम्स संवाददाता | कानपुर
कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कथित रूप से टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के जरिए डोनर और मरीजों को जोड़कर अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म बना अवैध कारोबार का जरिया
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से डोनर और मरीजों की तलाश की जाती थी। इसके बाद बिचौलियों के जरिए दोनों पक्षों को जोड़कर अवैध ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता था।
सूत्रों के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को झांसे में लेकर उनकी किडनी 5 से 6 लाख रुपये में ली जाती थी, जबकि जरूरतमंद मरीजों से 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक वसूले जाते थे।
कम पैसे मिलने पर खुला पूरा खेल
इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब एक डोनर को तय राशि से कम भुगतान किया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें यह बड़ा मामला उजागर हुआ।
 कई अस्पतालों की भूमिका संदेह के घेरे में
जांच में शहर के कुछ निजी अस्पतालों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई अस्पतालों में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
कार्रवाई जारी, कई जिलों में दबिश
पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालकों और बिचौलियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
मामले में मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपियों को कठोर सजा और भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
नियमों की अनदेखी के आरोप
नियमों के मुताबिक, किसी भी किडनी ट्रांसप्लांट से पहले अधिकृत समिति की अनुमति अनिवार्य होती है। जांच में इस प्रक्रिया के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
फ्रेंड टाइम्स सवाल उठाता है
क्या इलाज के नाम पर
गरीबों की मजबूरी का सौदा किया जा रहा है?
क्या स्वास्थ्य व्यवस्था के भीतर
ऐसे नेटवर्क पहले से सक्रिय हैं?
और सबसे बड़ा सवाल —
क्या इस पूरे मामले में और बड़े चेहरे सामने आएंगे?

गोरखपुर जिला कारागार में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया |

अपना ट्रस्ट एवं गोरखपुर कारागार के संयुक्त तत्वधान में गोरखपुर जिला कारागार में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुआ महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कहा कि साहित्यकार समाज का आईना होता है |

विशेष आमंत्रित अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने संबोधित करते हुआ कहा कि भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है यह उसका एक मार्ग है | कार्यक्रम का संचालन करते हुआ |

मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा

सब की श्रद्धा और सम्मान है इस नाम के साथ

भगवान श्री राम का जिक्र होता है हनुमान के नाम के साथ

जिस पर सभी ने तालियां बजा करके जोरदार स्वागत किया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि प्रमोद चोखानी व शिवयोगी ने भजन प्रस्तुत किया और पूरा माहौल भक्ति में हो गया |

आसिया गोरखपुरी ने सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन का आरंभ किया |

इसके बाद कवियों ने एक करके अपनी प्रस्तुति दी |

गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,

गीता और कुरान से बाहर आ गए

हिंदू मुसलमान से बाहर आ गए

प्रतिभा गुप्ता ने पढ़ा,

हरे-भरे दरख्तों को उजाड़ कर इंसान

विरानियों में सुकून भरा आयाम ढूँढ़ता है।

आसिया गोरखपुरी ने पढ़ा,

मोहम्मद माते ए जा अपनी

राम भी राम है हमारे लिए

साथ ही साथ उत्कर्ष पाठक उत्पल,तनिष्क हरि अग्रवाल,आदित्य राज अंकुर सच्चर आदि ने भी काव्य पाठ किया |

इस अवसर पर जेलर अरुण कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कारागारर डी.के पांडेय, शाहिना शेख,रवीश मिश्रा,दीपक, आजाद पांडेय आदि उपस्थित रहे |

कार्यक्रम की संयोजिका स्वेच्छा श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया |

आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन

 

एंकर- रायबरेली के सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। शहर के तिलक भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। सक्षम के पिता मूल रूप से पेशे से वकील है वही उन्होंने बताया वह राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है राजनीति में आकर समाजसेवा करना मुख्य रूप से लक्ष्य है।

 

आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन

 रायबरेली के सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। शहर के तिलक भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। सक्षम के पिता मूल रूप से पेशे से वकील है वही उन्होंने बताया वह राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है राजनीति में आकर समाजसेवा करना मुख्य रूप से लक्ष्य है।

 

 

रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र के मैनूपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई।
  • रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र के मैनूपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई। विवाद इतना उग्र हो गया कि एक पक्ष के व्यक्ति पर लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगा है।
  • इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोग भी चोटिल हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एफआईआर होने के बात बताई जा रही है अगर दर्ज होती है तो पुलिस आगे की कार्यवाई करेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में नजर बनाए हुये है। पुलिस ने बताया है कि इस पूरे मामले में मोहल्ले वालों से ही पूछताछ की जारही है कि की आखिर झगड़ा किस कारण शुरू हुआ था।
_*उद्यान मंत्री ने 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण*_ आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में है शामिल – उद्यानमंत्री*_

_*उद्यान मंत्री ने 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण*_ आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में है शामिल – उद्यानमंत्री*_

_*नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होंगी उपलब्ध – दिनेश प्रताप सिंह*_

*रायबरेलीः- 30 मार्च 2026*

          आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

          इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया।

           मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है।

इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा।

          इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

          मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।