फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें-* जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए-  प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए- हर्षिता माथुर* राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो*

 रायबरेली  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ जनपद में वर्तमान में हो रहे खराब मौसम/अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम गढ़ी मुतवल्ली का स्थलीय निरीक्षण किया।     निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए जनसुरक्षा एवं राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।   जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे कहा कि वर्तमान स्थिति में जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

उक्त के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें तथा राजस्व एवं अन्य संबंधित टीमों को सक्रिय रखें। सभी लेखपालों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसके अतिरिक्त, सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध संकलन कर तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित रहें।

संगठन के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यकर्ताओं वैचारिक रूप से मजबूत हो

ऊंचाहार , रायबरेली । दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान ‘ के अंतर्गत शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के कैंप ऑफिस में कार्यक्रम हुआ । जिसमें उन्होंने कार्यपद्धति, राष्ट्रसेवा, और अंत्योदय जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन का सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं में विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, सरकारी योजनाओं का प्रसार, और राष्ट्रसेवा का संकल्प है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रामदेव पाल थे। इनके अलावा जितेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , राम लखन गुप्ता , सुधीर गुप्ता ,ओम प्रकाश साहू , राजकुमार तिवारी , अमरेश यादव , भजन यादव , विकास श्रीवास्तव, राजेंद्र पासी, पंकज तिवारी,राजू सोनी , विनीत कौशल , विनोद यादव , कुंदन यादव, गुड्डन यादव, अमरेश, जयचंद अरविंद शर्मा, लाला चौरसिया,गगन पाल ,शारदा तिवारी, प्रमोद, यश तिवारी आदि मौजूद थे ।

प्रमुख सचिव के शासनादेश का अनुपालन कराने हेतु बांसडीह तहसील पर सत्याग्रह धरना 4 अप्रैल को भी जारी रहा

बांसडीह,4 अप्रैल 2026। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1323, 1324, 1356, 1359 किसी एक फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय! इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए! आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें” उक्त दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग को लेकर 4 अप्रैल 2026 को भी ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में बांसडीह तहसील पर कार्यालय अवधि का अनिश्चित कालीनं सत्याग्रह धरना जारी रहा! गोंड छात्र नौजवानों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना की जा रही है! बांसडीह तहसीलदार जनजाति गोंड छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं! गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार बार आवेदन अस्वीकृत/ निरस्त कर दिया जा रहा है! जाति प्रमाण पत्र के अभाव में जनजाति छात्र अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृति और सरकारी नौकरी का फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं! बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न किया जा रहा है! जनजाति गोंड छात्र नौजवान ने कहा कि आजादी के पूर्व के उनके पूर्वजों के जन्म-मृत्यु रजिस्टर फौती व भू-राजस्व अभिलेखों यथा 1323, 1324, 1345, 1356, 1359 फसली में स्पष्ट रूप से गोंड़ अंकित है जो आज भी तहसील व कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में सुरक्षित है जिसकी तहसीलदार बांसडीह श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा अनदेखी की जा रही है! ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बांसडीह तहसील इकाई के संयोजक बिट्टू कुमार गोंड ने कहा कि यदि तत्काल गोंड छात्र नौजवानों को बांसडीह तहसील से गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करना प्रारंभ नहीं किया जाता है तो आंदोलन के अगले क्रम में जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बांसडीह तहसील प्रशासन की होगी! आगे कहा कि गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक धरना जारी रहेगा! इस दौरान बांसडीह आगसा संयोजक बिट्टू कुमार गोंड, गोंगपा के अध्यक्ष उमाशंकर गोंड के अलावा राजा गोंड, गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दिपक गोंड, पंकज गोंड, राजेन्द्र गोंड, रुपेश गोंड, मुन्ना गोंड, पिंटू गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह प्रमुख रूप से रहे!

सपा धूमधाम से मनायेगी बाबा साहब की जयंती -इ.वीरेंद्र* *बूथ संगठन का पुनरीक्षण अभियान शीघ्र*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में आयोजित हुई।बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बूथ संगठन का पुनरीक्षण कार्य अतिमहत्वपूर्ण है जिसे अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर पूर्ण किया जाय।उन्होंने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक सेक्टर में धूमधाम से मनाई जायेगी जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा शीघ्र ही बिजली बिल के कारण मनमानी कनेक्शन विच्छेदन कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा साथ ही एलपीजी सिलेंडर की आम जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

जिला कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ तथाकथित लोगों द्वारा विपक्षी दलों से मिलकर अपने स्वार्थ में पार्टी एवं पार्टी नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा है जिसपर संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गयी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव,ओम प्रकाश मिश्रा,दिव्यम्वर सिंह,चंद्रकली भारती,चौ.सुरेश निर्मल,मिश्रीलाल चौधरी,राजेंद्र यादव,राजेश मौर्य,मो.अरशद खान,बीएन मौर्य,सुरजीत सिंह,जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,जेपी यादव,राकेश कुमार,योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह यादव,गंगासागर यादव,हीरा लाल लेखपाल,सत्तेश गौतम,इजहार खान आदि ने संगठन के कार्यों को पूर्ण कराने पर विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर रज्जू ख़ान,शिवनारायण सोनकर,डा.जावेद,चंद्र प्रकाश आजाद,बलराज राना,श्रवण आज़ाद,शिवदुलारी यादव,फ़हीम सिद्दीकी,शुभम लोहिया,देशराज यादव,अरविंद चौधरी,शिवबरन यादव,रेहान क़ज़ियाना,रमेश मौर्य,भानू पटेल,आशुतोष यादव,इजहार खान,आदर्श यादव,अरविंद संजय,समरबहादुर यादव,देवतादीन पासी,मदन यादव,शिव प्रताप यादव,सूर्यभान सिंह,हसनैन अहमद,बबलू गूजर,राजेंद्र सरोज,विनोद यादव,आकाश बाल्मीकि,सोनी भारती,सावित्री वर्मा,किशन भाई,विजय मिश्रा,रामखेलावन प्रजापति,अविनाश यादव,राघवेन्द्र यादव,मो.वसीम,दिनेश केशरुवा,राजकुमार बाजपेयी,रामचंद्र यादव,मो.आज़म,विंदादीन,वैभव सिंह,आशीष यादव राजीव पटेल,अभिकल यादव,राम अभिलाख पासी,इम्तियाज़ हुसैन,देवता दीन यादव आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एम्स रायबरेली में स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने हेतु 15 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

 

रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता पखवाड़ा अध्यक्ष डॉ. सुयश सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन परिसर के भीतर स्वच्छता ते प्रति जागरूक करने हेतु कार्यकारी निदेशक आवास से लेकर मूख्य द्वार तक एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक ने सुबह 6:30 बजे वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं उसमें भागीदारी भी की। इस वर्ष पखवाड़ा की थीम है, “हर घर स्वच्छ हर घर स्वस्थ”। वॉकथॉन में उप-निदेशक (प्रशासन), कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार, कर्नल यू एन राय, अपर चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव सहित संकाय सदस्य छात्र, अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं जनसहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे अस्पताल परिसर में स्वच्छता को और सुदृढ़ किया जा सके। एम्स, रायबरेली के ओपीडी द्वार पर 15 अप्रैल तक स्वच्छता के प्रति लोगों का ध्यानाकर्षण करने हेतु शपथ एवं हस्ताक्षर कैंपेन चलाया जाएगा। दिनांक 06, 09 और 13 अप्रैल को आस-पास के मुख्य स्थानों पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक बनाने हेतु आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य गतिविधियों में कार्मिकों एवं छात्रों के लिए निबंध, पोस्टर, रंगोली और स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता अस्पताल परिचरों हेतु प्रशिक्षण सत्र शामिल है।

रायबरेली।लालगंज तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

रायबरेली।लालगंज तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिससे परिसर में काफी चहल-पहल देखने को मिली।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 77 फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत मिली। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग और बिजली विभाग से जुड़ी हुई सामने आईं। राजस्व संबंधी मामलों में जमीन विवाद, नामांतरण, खतौनी में त्रुटियां और अवैध कब्जे जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं, जबकि बिजली विभाग से जुड़े मामलों में बिलिंग त्रुटि, बिजली आपूर्ति में अनियमितता और कनेक्शन से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निपटाएं, ताकि आमजन का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों और आपराधिक मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी, राजस्व कर्मी, पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चिन्ता मत कर मैं बैठा हूँ श्री राम दूत बालाजी परिवार श्री रामदूत बाला जी परिवार के तत्वाधान में चैत्र सुदी पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उलक्ष्य में 17 वीं दो दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा

 

 

चिन्ता मत कर मैं बैठा हूँ श्री राम दूत बालाजी परिवार श्री रामदूत बाला जी परिवार के तत्वाधान में चैत्र सुदी पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उलक्ष्य में 17 वीं दो दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। जिसमेंः- 05 अप्रैल 2026 को मेंहदीपुर बाला जी धाम से दिव्य ज्योति का और श्री खाटू श्याम जी महराज की निशान यात्रा की शोभा यात्रा 05 अप्रैल 2026 समय 03 से श्री शीतला बाला शक्ति धाम, गुलाब रोड (स्वराज नगर) से प्रारम्भ होकर जहानाबाद चौकी, कहारो का अड्डा, खोया मण्डी, घंटाघर, सुपर मार्केट, यूनियन बैंक तिराहा, हार्थी पार्क, अस्पताल चौराहा होते हुये रिफार्म क्लब पहुँचेगी। निशान उठाने वाले लोगों से निवेदन है कि कृपया पीला वस्त्र पहन कर आयें। 06 अप्रैल 2026 को प्रातः 08 बजे से 11 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ। प्रातः 08 बजे से 2100 अइतियों से महाहवन प्रात 11 बजे से संगीतमय सुन्दर काण्ड का पात फिर कन्या भोज के पश्चात विशाल भण्डारा प्रारम्भ होगा। रात्रि 08 बजे से विशाल जागरण पकज शुक्ला गुप जागरण पार्टी कानपुर द्वारा होगा जिसमें मंजन गायिगा आलिया बेटू चंचल कानपुर एवं अभिनव ऐरन (सिरसा हरियाणा) मुख्य झाकी नृसिंह अवतार होगी। जागरण समापन के बाद प्रातकाल 05 बजे 56 भोग प्रसाद एवं निशान का वितरण किया जायेगा। जिसमें श्री रामदूत बाला जी के मुख्य सेवादार पवन गुप्ता, साकेत चौरसिया, आशीष दीक्षित, हरिओम सोनकर, आलोक कुमार जयसवाल, भोला गुप्ता, राजेश सोनकर, नवीन सोनकर, धनश्याम गुप्ता, आकाश, हर्ष, रीतिक, सुनील सोनकर, राजू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता एवं समस्त सेवादार।

आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है-अतुल सिंह

 

रायबरेली कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार का नाम रोशन करने वाले ऊंचाहार ब्लॉक के पूरे राठौर निवासी श्री भानू प्रताप सिंह जी की पुत्री शिवानी सिंह का यूपीपीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन,जगतपुर ब्लॉक के मतीपुरवा निवासी श्री राजेश सिंह भदौरिया के पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह का यूपीपीसीएस में डिप्टी जेलर पद पर चयन व डलमऊ के सहमदा निवासी संतोष बाजपेयी की पुत्री आकांक्षा बाजपेयी का यूपीपीसीएस में तहसीलदार पद पर चयन होने पर घर पहुंचकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।श्री सिंह ने कहा कि तीनो प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन होने से ऊंचाहार विधानसभा का नाम रोशन किया है,आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपके परिवार का, बल्कि हमारे पूरे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह,राकेश सिंह भदौरिया,गजेन्द्र सिंह,राम दत्त पांडेय,राकेश यादव,अभय सिंह,राजू सिंह,विनोद बाजपेयी,राजेश सिंह,राघवेंद सिंह,सुनील द्विवेदी,प्रकाश सिंह,गोलू अग्रहरि,देवेंद्र सिंह चौहान,लाखन सिंह,अनिल सिंह,सुशील बाजपेयी,रमेश मौर्य,रवि सिंह,रमेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए।

 

 

रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अल्लन घोसी उम्र लगभग 50 वर्ष वहीं घायल युवक की पहचान मेराज (27 वर्ष) निवासी निराला नगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

एसबीआई की पहल से टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा, ‘पोषण पोटली’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ*   
  •  रायबरेली राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायबरेली द्वारा ‘पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम’ का शुभारंभ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने सांकेतिक रूप से किया।

           जिलाधिकारी ने कहा कि “टीबी मरीजों के लिए संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रयास मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक होंगे।”

          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है।”   परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि “टीबी उन्मूलन अभियान में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के प्रयास अभियान को और मजबूती प्रदान करेंगे।”

   क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रज भानु सिंह ने बताया कि बैंक सामाजिक दायित्व के तहत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सुविधा अनुसार चरणबद्ध तरीके से पोषण पोटली का वितरण करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही टीबी उन्मूलन संभव है। जिला क्षय रोग विभाग के डॉ. अनुपम सिंह ने जानकारी दी पोषण पोटली में चना, सत्तू, गुड़ सहित अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल की गई है, जो मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने एसबीआई के इस सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताया।

 विपणन अधिकारी राहुल देव शुक्ला की सक्रियता की भी कार्यक्रम में सराहना की गई। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे  करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि “महामहिम राज्यपाल के टीबी मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।” अंत में सभी ने जनपद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।