फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के लोगों ने अपनी मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। जिले के कलेक्टेट प्रांगण उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन राजेश कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करा दिया गया। उसके बाद गिरफ्तार नहीं किया गया और उसका रिवॉल्वर लाइसेंसी है जिससे हमारे अमीन सुभाष को मारने के लिए धमकी भी दे रहा है और गिरफ्तार नहीं हो रहा है। इसलिए हम लोग धरना दे रहे हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हमारे प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश शर्मा द्वारा वार्ता किया गया है। उनके द्वारा कहा गया अगर दो-तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है उसका लाइसेंस निरस्त नहीं होगा तो हमारे पूरे प्रदेश के राजस्व संग्रह अमीन संघ धरना देगा। अभी तक किसी अधिकारी से हमारे द्वारा नहीं बात किया गया। मैं पूर्व में पत्र जारी कर दिया था। दो दिन पहले तहसील द्वारा पत्र जारी हुआ था। वह भी बीत गया और दो दिन के बाद फिर मैं जिलाध्यक्ष के हैसियत से पत्र जारी किया था। उसको एसपी, जिलाधिकारी के यहां पूरे तहसीलों में सभी के यहां मैं भिजवा दिया था। लेकिन उसके बाद भी किसी अधिकारी द्वारा कोई वार्ता नहीं किया गया। इस मौके पर महेश्वर प्रसाद मिश्र ,शिवात्मा प्रसाद ,हरेन्द्र कुमार ,रमेश चन्द्र ,विश्व कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे

इटावा में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर मौके से फरार हो गई। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और घर में कोहराम मच गया।

पड़ियापुर गांव का मामला

जानकारी के अनुसार, भरथना थाना क्षेत्र के पड़ियापुर गांव निवासी रणवीर सिंह यादव (45) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घर में खून फैला मिला और घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेम संबंध को लेकर हत्या का आरोप

मृतक के भाई लालू यादव ने आरोप लगाया कि रणवीर की शादी वर्ष 2018 में पूजा से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि पूजा का अर्पित नामक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार को इस बारे में जानकारी भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रणवीर की हत्या कर दी और बच्चियों को लेकर फरार हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एसपी ग्रामीण सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़ियापुर गांव में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और दोनों बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

नीमच में मधुमक्खी हमले की घटना: बच्चों को बचाने के प्रयास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत

नीमच (मध्य प्रदेश)। नीमच जिले से सामने आई एक दुखद घटना में आंगनवाड़ी केंद्र में मधुमक्खियों के हमले के दौरान बच्चों को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कंचन बाई मेघवाल के रूप में हुई है, जो स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी बताई जा रही हैं।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आंगनवाड़ी केंद्र में करीब 20 से 25 बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने केंद्र के आसपास हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को बचाने के प्रयास में कंचन बाई मेघवाल ने उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कंचन बाई को मधुमक्खियों के कई डंक लगे, जिससे उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रशासन द्वारा मृत्यु के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुँचे। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी या नहीं।

मृतका के पारिवारिक हालात को देखते हुए बताया जा रहा है कि उनके पीछे पति और तीन छोटे बच्चे हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं अन्य सरकारी लाभों के संबंध में प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।

फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

 

कोर्ट में AI की एंट्री, संभल ने रचा न्यायिक इतिहास

संभल, उत्तर प्रदेश।
न्याय व्यवस्था में तकनीक के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश का संभल जिला राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहाँ अदालत की न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का व्यावहारिक इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है।
हाल ही में एक संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में AI आधारित सिस्टम से गवाह का बयान रिकॉर्ड किया गया। जैसे ही गवाह ने बयान दिया, अत्याधुनिक तकनीक ने उसे तुरंत सटीक लिखित दस्तावेज़ में बदल दिया। इससे न केवल समय की बड़ी बचत हुई, बल्कि बयान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश भी लगभग खत्म हो गई।
अब तक अदालतों में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया लंबी और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण मानी जाती रही है, लेकिन AI के प्रयोग से यह प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनती दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इससे मुकदमों की संख्या में तेजी से निस्तारण संभव होगा।
यह तकनीकी पहल न्यायिक कार्यवाही को डिजिटल साक्ष्यों से और अधिक मजबूत बनाएगी, साथ ही आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा भी बढ़ाएगी। संभल की यह पहल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए तकनीक-आधारित न्याय प्रणाली का मॉडल बन सकती है।