बेकाबू डंपर ने उजाड़ी खुशियां, परिवार का सहारा बना रामू अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा
रात 10 बजे बेकाबू डंपर का कहर
परिवार का इकलौता सहारा अस्पताल में भर्ती
डंपर की टक्कर के बाद रेस्ट हाउस में घुसा वाहन
मिट्टी खनन वाले भारी वाहन बने खतरा!
पसली की हड्डी टूटी, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
तेज रफ्तार डंपरों पर उठे बड़े सवाल
सड़क सुरक्षा के दावों पर फिर सवाल
नौगढ़-उसका मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा
लापरवाही की रफ्तार ने परिवार को संकट में डाला
खनन वाहनों की बेलगाम रफ्तार कब रुकेगी?
सिद्धार्थनगर। जिले में तेज रफ्तार और मिट्टी खनन में लगे भारी वाहनों का आतंक लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। शनिवार देर रात करीब 10 बजे सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-उसका मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी के पुराने रेस्ट हाउस में जा घुसा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार बढ़नी चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 मुडिला निवासी करीब 40 वर्षीय रामू राजभर शास्त्री नगर मोहल्ले स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके एक रिश्तेदार के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी, जिसे देखने वह मोटरसाइकिल से अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि रामू बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सीधे पीडब्ल्यूडी के पुराने रेस्ट हाउस में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामू राजभर को तत्काल माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी पसली की एक हड्डी टूट गई है, हालांकि हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक रामू राजभर ही अपने परिवार का मुख्य सहारा और भरण-पोषण करने वाला सदस्य है। हादसे के बाद परिवार पर चिंता और आर्थिक संकट दोनों का साया मंडराने लगा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिले में मिट्टी खनन में लगे भारी वाहन रात के समय तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक तरफ शासन और प्रशासन सड़क सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुधारने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों की लापरवाही आम लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Views: 131

