फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दहेज हत्या प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ककरहवा-धनगड़वा मार्ग से दबोचा गया अभियुक्त

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को ककरहवा-धनगड़वा मार्ग स्थित पुलिया के पास से पकड़ते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना मोहाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस-2023 एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी सोनू गुप्ता पुत्र रामसरन गुप्ता निवासी दुल्हा शुमाली टोला मंगरहिया थाना मोहाना को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को 19 मई 2026 को ककरहवा-धनगड़वा जाने वाली सड़क स्थित पुलिया के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

जितेन्द्र सिंह

आरक्षी अशोक कुमार यादव

आरक्षी अनुज कुमार

आरक्षी आदर्श शुक्ला


: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित।

Views: 361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।