24 घंटे में हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
पथरा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आला कत्ल बरामद

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना पथरा बाजार क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पथरा बाजार पुलिस ने सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार थाना पथरा बाजार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के साथ बढ़ोत्तरी धारा 103(1) एवं 191(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी बनाए गए सूर्यनाथ पाण्डेय एवं उनके पुत्र जलज पाण्डेय निवासी ग्राम बनगवा पड़ाइन थाना पथरा बाजार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सूर्यनाथ पाण्डेय पुत्र नगेश्वर पाण्डेय
जलज पाण्डेय पुत्र सूर्यनाथ पाण्डेय
निवासी — ग्राम बनगवा पड़ाइन, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
पुलिस टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, आरक्षी पप्पू यादव, पंकज सिंह एवं रिज़र्व कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।
तेज कार्रवाई से बढ़ा पुलिस पर भरोसा
हत्या जैसी गंभीर वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Views: 292

