फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर में मासूम की मौत के बाद उठा सवालों का तूफान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर। जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेहना टोला रामनगर में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कह रही है।

मृतक बच्चे के परिजनों के अनुसार गांव में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से विवाद और कहासुनी हुई थी। परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इसके कुछ दिन बाद ही उनके मासूम बेटे की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उनकी तहरीर में बदलाव कराया गया। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

(नोट: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष एवं परिजनों के बयान पर आधारित हैं। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।)

Views: 310

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।