फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बकरीद को लेकर सिद्धार्थनगर में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कस्बा सिद्धार्थनगर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

गश्त में सदर क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान (आईपीएस), प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा। पूरे कस्बे में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ दिखाई दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
पैदल गश्त के दौरान नगर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था का माहौल देखने को मिला। आमजन ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Views: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।