जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मन्दिर-मस्जिद एवं संवेदनशील स्थानों में चलाया गया चेकिंग अभियान ।
प्रेस नोट दिनांक 27.05.2026 जनपद सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर, 27 मई 2026। आगामी त्योहार बकरीद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में दिनांक 26/27 मई 2026 की रात्रि में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पोस्टर पार्टी निकालकर मंदिरों, मस्जिदों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार सतर्क एवं सक्रिय है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “त्योहार बकरीद” के मद्देनजर जनपद में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।
Views: 111

