पेंशनर्स की बैठक हुई
आज दिनांक 04.11.2026को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था जनपद शाखा सिद्धार्थ नगर की मासिक बैठक रामसमुझ जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थाजनपद शाखा सिद्धार्थ नगर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन रामदास मंत्री द्वारा किया गया बैठक को सर्व श्री रामसमुझ अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्धारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवम जीवित प्रमाणपत्र को आन लाइन करने के संबंध में पारित आदेश को निरस्त किया जाए और पूर्व की भांति आफ लाइन की व्यवस्था को बहाल करने की मांग सरकार से की गयी सभी साथियों ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया और संस्था में पेंशनर की संख्या को बढ़ाने वाला कार्य करने की आवश्यकता बताई। संस्था की आय को बढ़ाने एवम खर्चे को कम करने पर बल दिया।दिनांक22.11.2026को प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों का नाम शीघ्र बताने के लिए अध्यक्ष जी ने कहा और प्रांतीय अधिवेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर बल दिया गया अंत में अध्यक्ष जी ने सभी उपस्थित साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा किया गया l
, बैठक में श्री राम दास कन्हैया लाल अरुण कुमार श्रीवास्तव उमाशंकर पांडे देवेंद्र श्रीवास्तव ध्रुव नारायण कन्हैया प्रसाद रामजीतलाल साधु चरण भिखाई राम जगप्रसाद ओम प्रकाश शर्मा परमात्मा प्रसाद हरेंद्र बहादुर लाल राम किशोर रेवतीरमन उपाध्याय गयादीन मौर्य मोहम्मद अली गंगाराम रामधारी प्रसाद काशी प्रसाद आदि साथी उपस्थित रहे
Views: 83
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
