फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोहाना पुलिस ने 4 साल के मासूम को खोजकर परिजनों को सौंपा, छलके खुशी के आंसू

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर एक गुमशुदा मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मासूम को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ननिहाल आया था मासूम, खेलते समय हुआ लापता प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिशनपुर (पोस्ट एकडेगवा, थाना लोटन) निवासी दीपक कुमार सिंह का 4 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह थाना मोहाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरहवा स्थित ‘राम सुभग टेंट हाउस’ में अपनी रिश्तेदारी (ननिहाल) आया हुआ था। मंगलवार (26 मई) की शाम करीब 3:00 बजे मासूम अचानक खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल मोहाना थाना पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया संयुक्त सर्च अभियान मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल एक संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस की त्वरित सक्रियता का परिणाम यह रहा कि कुछ ही समय में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने जब 4 साल के आयुष को उसकी माता और परिजनों की गोद में सौंपा, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के इस मानवीय चेहरे को वे कभी नहीं भूलेंगे।

Views: 108

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।