सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के मामले में 15 साल से फरार वारंटी फजलुरहमान गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के अनुक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर (IPS) विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में सुनिश्चित की गई। थाना प्रभारी मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारंटी को दबोचा।
15 साल पुराने मामले में चल रहा था फरार पकड़ा गया आरोपी फजलुरहमान पुत्र अब्दुल सलाम, मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर (टोला गौहनिया) का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में मोहाना थाने में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) के तहत क्रिमिनल केस संख्या 1000566/2011 दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस शातिर वारंटी को कानून के शिकंजे में लाने वाली टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक (SI) खुशीलाल शर्मा और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है।
Views: 113

