फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
NEET 2026 SECURITY PLAN 09 परीक्षा केंद्र हाई अलर्ट पर सिद्धार्थनगर प्रशासन तैयार

नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

 डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने तैयारियों की समीक्षा की

 जनपद में बनाए गए 09 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व पारदर्शिता पर विशेष जोर

 नकलविहीन, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश


NEET-2026: 09 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर, 18 जून। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था तथा पारदर्शी परीक्षा संचालन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जनपद में इस वर्ष 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

खबर की मुख्य बातें

जनपद में 09 परीक्षा केंद्र निर्धारित

 डीएम और एसपी ने संयुक्त समीक्षा बैठक की

 नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा पर जोर

 सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के विशेष निर्देश

 संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर


 

Views: 93

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।