फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गांव की चौपाल में गूंजा विकास का संकल्प, डीएम ने कहा- हर पात्र तक पहुंचेगी हर सरकारी योजना

डीएम की ग्राम चौपाल में जनता से सीधा संवाद, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के निर्देश

IMG 20260704 WA0507

सिद्धार्थनगर के बर्डपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रशासन सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए।

IMG 20260704 WA0509

गांव की समस्याओं का गांव में समाधान करने की मंशा के साथ आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने योजनाओं की समीक्षा की, ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को जवाबदेह बनाते हुए कहा कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।

IMG 20260704 WA0500

सिद्धार्थनगर, 03 जुलाई।

तहसील नौगढ़ के विकास खंड बर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नं.-06 में शुक्रवार को ‘ग्राम चौपाल- गांव की समस्या, गांव में समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

IMG 20260704 WA0494

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर गांवों में जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

IMG 20260704 WA0506

उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रम कार्ड बनवाकर श्रमिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने, पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, राजस्व संबंधी वरासत मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पंचायत राज, विद्युत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260704 WA0500 1

सारांश

 बर्डपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन

 डीएम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 सरकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा

 हर पात्र तक लाभ पहुंचाने के सख्त निर्देश

 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई

Views: 113

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।