फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गोवंश संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रशासन की पहल, गोवर्धन पूजा पर गोशाला में हुआ गोपूजन

IMG 20261109 WA0042

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं में गोवंश के महत्व को लेकर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को सिद्धार्थनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल सिद्धार्थनगर नगर तथा विकासखंड जोगिया में विधि-विधान से गोपूजन किया गया।

इस दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने गोवंशों का पूजन कर उन्हें गुड़ और केला खिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुदामा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी जोगिया डॉ. प्रदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से गोवंशों की देखभाल, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।

FT NEWS DIGITAL | सिद्धार्थनगर

Views: 52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।