प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, लाइव वीडियो वायरल
मिलने से इनकार करने पर उठाया आत्मघाती कदम, असलहे से खुद को मारी गोली
बस्ती : हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवाराय गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने उसके घर के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, युवक शिवकुमार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था। हालांकि, परिजनों ने उसे मिलने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने कथित तौर पर असलहे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Views: 85
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।

