फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अफवाहों से बचने की अपील, एसडीएम व सीओ ने शोहरतगढ़ की गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ स्थित उत्तमसोनी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने गैस एजेंसी के संचालकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सेवा प्रदान करें। साथ ही आमजनमानस से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

इसके अतिरिक्त शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जुमे की नवाज पर मुस्तैद रहा पुलिस बल

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में रमजान माह में अलविदा की नमाज के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/उपजिलाधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई । इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा मस्जिदों एवं नमाज स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया । इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नमाजियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की गई । अलविदा की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के प्रमुख मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है । साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सुनी महिलाओं को समस्या, जनसुनवाई में लिया भाग

सिद्धार्थनगर। महिला जनसुनवाई के दौरान मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी के समक्ष महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ आदि के कुल 30 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी ने सम्बंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण दोनो पक्षो को सुनकर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न किया जाये समस्याओं का त्वरित निस्तारण करायें। महिला उत्पीड़न के प्रकरण में पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही में शिथिलता बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये महिला थाना की थानाध्यक्ष/सम्बंधित थानाध्यक्ष को दोनो पक्षों को बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में प्रकरणों के निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाये। आयुष्मान कार्ड के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ दिलाया जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शिक्षको की उपस्थिति की जांच कराने का निर्देश दिया। शिक्षक स्कूल में समय से उपस्थित हों तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें। बच्चे ड्रेस में उपस्थित हों इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करें। जो बालिकायें स्कूल नहीं जा रही हैं उनको कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से जोड़कर शिक्षित किया जाये जिससे वह शिक्षा से वंचित न रहें। विद्यालय के शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। विद्यालयों में भी महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाये। बाल कल्याण समिति को बाल विवाह को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुये उन्हे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रोहिणी़, प्रभारी एण्टी रोमियो मीरा चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी द्वारा उच्च प्रा0 विद्यालय कपिया मिश्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्र कपिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका को देखा गया तथा प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से बात कर पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। बच्चों से गणित के सवाल को हल कराया गया बच्चे सवाल को हल करने में असमर्थ थे। शिक्षकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र कपिया मिश्र में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समय से पोषाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया। सैम मैम बच्चों की मानीटरिंग कर पोषित श्रेणी में लायें। मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संवाद किया गया तथा उनको आवास, राशन, पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिलाने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी द्वारा जिला जेल सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती चारू चौधरी द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। विचाराधीन महिला बन्दियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना गया। इसके साथ ही जेल में महिलाओ को दिये जा रहे सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण आदि को देखा गया। समय समय पर बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा पाकशाला, बैरक, शौचालय आदि को देखा गया तथा निर्देश दिया कि बंदियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।

मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम, पुराना नौगढ़ का निरीक्षण किया गया। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से वार्ता किया गया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इसके साथ ही मिल रही योजनाओं के बारे में पूछा गया।

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर दबोचे, छीनी गई इनोवा कार समेत तमंचा-कारतूस बरामद

एसओजी, सर्विलांस और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई, हालिया वाहन छिनैती से जुड़ाव की जांच

सिद्धार्थनगर।
जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल तथा थाना सिद्धार्थनगर, जोगिया उदयपुर और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छिनी गई इनोवा कार, 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ₹2350 नकद बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर संयुक्त टीम क्षेत्र में सक्रिय होकर लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और संदिग्ध बदमाशों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद हुई कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद इनोवा कार हाल ही में हुई एक वाहन छिनैती की घटना से जुड़ी हो सकती है। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से छीनी गई इनोवा कार सहित अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

सिद्धार्थनगर।
जनपद के जोगिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टाडिया बाजार में शुक्रवार को आयोजित “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं खुलकर रखीं। चौपाल में सड़क, सफाई, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के सामने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नियमित सफाई, नाली व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को और बेहतर किए जाने की जरूरत है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार जायसवाल, ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्रा, पंचायत सहायक जावेद अहमद, सफाई कर्मी नंदिनी, राम किशोर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल में इंद्रा देवी, राम लखन, सुकी, दयाराम, उद्यान विभाग की कृतिका उड़ाना, उमाकांत, सल्लू समेत कई ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं व सुझावों को रखा।
ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि गांव के विकास के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या को सीधे पंचायत या प्रशासन के सामने रखें ताकि उसका समय पर समाधान हो सके।
छोटी हेडिंग (न्यूज़ पोर्टल के लिए)
टाडिया बाजार में लगी ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

#Siddharthnagar
#GramChaupal
#JogiyaBlock
#FTNewsDigital
#UPNews
अगर आप चाहें तो मैं इसी खबर के लिए:
FT News Digital का YouTube Thumbnail Text
टीवी चैनल के लिए एंकर स्क्रिप्ट
TV Scroll / Breaking Line
भी तुरंत तैयार कर सकता हूँ, जिससे खबर और ज्यादा प्रोफेशनल और प्रभावशाली लगे।

रोड दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों ने पहुंचाया अस्पताल

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर के कार्मिकों ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया।

दिनांक 12.02.2026 को लगभग 19:40 बजे वाहिनी मुख्यालय से लगभग 300 मीटर दूरी पर स्थित कलानामक रेस्टोरेंट के समीप NH-28 पर एक मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना को देखते ही 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायलों को वाहिनी की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल, सिद्धार्थनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। इलाज के दौरान घायलों की पहचान शहजाद पुत्र अहमद निवासी मंगल बाजार, निर्मला पत्नी श्याम सुंदर निवासी रेहड़ा तथा तारीख खान पुत्र निसार निवासी नरकटया के रूप में हुई है। दुर्घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल प्रशासन द्वारा घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों द्वारा बल के ध्येय वाक्य “सेवा सुरक्षा और बंधुत्व” का अनुसरण करते हुए की गई त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

ब्राइवेट विलेज की बैठक विकास भवन में संपन्न

सिद्धार्थनगर। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा समीक्षा किया गया। इसके अन्तर्गत बार्डर के 04 विकास खण्ड लोटन, बर्डपुर, शोहरतगढ़ तथा बढ़नी के 25 गांव को चयनित किया गया है। इन ग्रामों में सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत अच्छादन करना है। बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं उपलब्धता, सड़क, बिजली, पानी आदि की क्षमता वृद्धि एवं संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि बैनर/पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, शिविर, घर-घर सम्पर्क कर जागरूक करें। चयनित ग्रामों का आधारभूत आकड़ें सग्रहीत करे। बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, गैप आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वे कराकर विपेज एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की संतृप्तीकरण, ग्राम में पूर्व में उपलब्ध बुनियादी/आधारभूत सुविधाओं की स्थिति, नये प्रस्तावित आवश्यक निर्माण कार्य निर्धारित प्रारूप पर तैयार करने का निर्देश दिया। परियोजनाओं के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराया जायेगा। चयनित ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ रूप्ये के बजट का प्राविधान है। बार्डर एरिया के गांवों को ब्राइवेट विलेज के रूप में चयनित किया गया है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, कमान्डेन्ट एस0एस0बी0, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी0एस0यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, जिला दिव्यांग जनसश्क्तीकरण अधिकारी सन्दीप मौर्य व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

बारात से लौटते वक्त मौत का हादसा: सिद्धार्थनगर में नहर में गिरी बुलेट, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। बारात से घर लौट रहे तीन युवकों की बुलेट मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक किसी बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे महादेव घुराहू–इटवा बिस्कोहर मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बुलेट सड़क किनारे नहर में जा गिरी।
इस हादसे में
नीलेश वरुण (15 वर्ष) पुत्र विजय वरुण, निवासी महत्तानिया बुजुर्ग थाना डुमरियागंज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में घायल
नीरज (17 वर्ष) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी बनकटवा थाना इटवा की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
जबकि रजत (20 वर्ष) पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम चौखड़ा थाना इटवा को हल्की चोटें आई हैं और उसका इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए तीनों घायलों को सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने नीलेश वरुण को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का सबसे छोटा बेटा था और उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इधर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

BRD मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मौत पर जताया शोक

गोरखपुरगोरखपुर स्थित BRD Medical College के जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने मंगलवार को एमबीबीएस छात्र स्वर्गीय आकाश कुमार पाण्डेय की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी डॉक्टरों और छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।

एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र थे आकाश कुमार पाण्डेय

बताया गया कि स्वर्गीय आकाश कुमार पाण्डेय, पुत्र श्री देवेंद्र नाथ पाण्डेय, BRD Medical College में एमबीबीएस बैच 2023 के छात्र थे। 4 मार्च 2026 की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है।

तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की रात रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने आकाश कुमार पाण्डेय को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक गोल्डेन साहनी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए अपील

जूनियर डॉक्टरों और कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी मेडिकल संस्थानों, डॉक्टरों और समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देकर पीड़ित परिवार की मदद करें। यह सहयोग राशि BRD Medical College के प्रधानाचार्य की देखरेख में चेक के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाएगी।

सहायता के लिए बैंक खाता विवरण

खाता धारक का नाम: BRD FEES ACCOUNT

खाता संख्या: 40119591547

IFSC कोड: SBIN0003168

सहयोग राशि UPI / QR कोड या बैंक खाते के माध्यम से भेजी जा सकती है।

मेडिकल छात्रों में शोक और आक्रोश

इस घटना के बाद मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों में गहरा शोक और आक्रोश देखा जा रहा है। सभी ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

पीएम श्री विद्यालयों के खेलकूद में गोलू व देवी बने चैंपियन

सिद्धार्थनगर: जनपद के पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों के लिए जिला क्रीडांगन में सोमवार को खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बालिका वर्ग में देवी व बालक वर्ग में गोलू चैंपियन घोषित हुए। जोगिया विकास खंड के पीएम श्री विद्यालय लखनपारा की देवी ने 100 व 200 मी दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में मिठवल के पीएम श्री समोगरा के गोलू 100, 200 व 400 मी दौड़ तथा लंबी कूद में अव्वल रहे। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर इन्हें चैंपियनशिप दिया गया। खोखो बालक व बालिका वर्ग में उस्का के पीएम श्री विद्यालय परसा खुर्द के बच्चों ने बाजी मारी जबकि जोगिया के टड़िया की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा बालिका वर्ग में खेसरहा के लमुईताल की करिश्मा ने सबसे अधिक दूरी तक गोला फेंका। बर्डपुर के चकाईजोत विद्यालय की महिमा द्वितीय रही। बालक वर्ग के कबड्डी में टड़िया बाज़ार की टीम ने समोगरा को पराजित किया जबकि बालिका वर्ग में बढ़नी के धनौरी के बच्चों ने टडिया के बच्चों को शिकस्त दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष मिश्र व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ रामकुमार सिंह व जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा अमित शुक्ला द्वारा बच्चों को मेडल व शील्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि खेल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व अनुशासन की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया है। बालकृष्ण मिश्र के संचालन में प्रतियोगिता संपन्न कराने में सतेंद्र गुप्ता, माहेश्वरी पाठक, शशिकांत पांडेय, गुलाब यादव, सौम्य सोनकर, शीला यादव, अरविंद गुप्ता, विपिन सिंह, ईशान सिंह आदि की भूमिका रही।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।