फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व रोज इफ्तार का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शोहरगढ़ विधानसभा में होली मिलन और रोजा इफ्तार का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।

समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा सृजित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़े बजहा क्षेत्र के बी एम पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में फूलों से होली खेली गई। जिसमें स्कूली बच्चे, स्थानीय शिक्षाविद,सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।समारोह को संबोधित करते हुए श्री मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि त्योहार प्रेम और सद्भाव फैलाते है। होली आपसी भेदभाव बढ़ाता है और कटुता दूर करता है।कार्यक्रम में बुद्ध कालीन स्थल कपिलवस्तु और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़े विडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया क्रिएटर्स को वीडियो रिकॉर्डिंग किट से सम्मानित किया गया।

बजहा चौराहे पर रोजा इफ्तार का आयोजन कर हिन्दू मुस्लिम एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। इफ्तार में रोजेदार मुस्लिम एवं हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन में सर्वश्री शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंखयक जोन प्रभारी, अब्दुल कलाम आजाद जिला महासचिव, इंद्र कुमार प्रबंधक,अब्दुल कलाम सिद्दीकी,अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, इजहार,शादाब खान, शकील अहमद, अब्दुल मुईद,जिला सचिव इरशाद,शौकत अली जोन प्रभारी, अल्ताफ खान, डॉ परवेज, रिजवान खान, चंद्रभूषण मिश्र, रामअचल, रमाकांत मिश्रा, राम बहादुर प्रधान, बालमुकुंद मिश्रा,सूफियान, मो आसिफ, उसैद, इशहाक, सर्वेश मिश्रा ,संदीप साहनी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

धौरीकुइयाँ में आज से श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सिद्धार्थनगर।
जनपद के नौगढ़ क्षेत्र स्थित श्री समय माता मंदिर, धौरीकुइयाँ में मंगलवार से श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।


कलश यात्रा भंवरी कुइयाँ से प्रारंभ होकर सुहास बाजार स्थित नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और धर्म ध्वज व भागवत ध्वज के साथ सनातन धर्म के जयघोष गूंजते रहे।


इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं० राकेश पाण्डेय और पं० भास्करनाथ त्रिपाठी हैं, जिनके निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।
कलश यात्रा में सदर विधायक श्यामधनी राही, उनके प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, ग्राम प्रधान विशंभर यादव (धौरी कुइयां), ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामभरोस चौहान, ग्राम प्रधान गया यादव, ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, ग्राम प्रधान दूधनाथ यादव, अर्जुन लोधी भाभी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 19, बाल गोविंद पाठक  ग्राम प्रधान सुग्रीव यादवभाजपा नेता नितेश पांडे, ग्राम प्रधान प्रप्रतिनिधिगा मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि रामवृक्ष लोधी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 10 मार्च से 18 मार्च 2026 तक चलेगा। समापन के दिन 18 मार्च को हवन-पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा एवं मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

16 साल बाद कानून का शिकंजा: फरार आरोपी गिरफ्तार

16 साल पुराना डबल मर्डर केस
नई दिल्ली।
केंद्रीय जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation (CBI) ने एक पुराने डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार यह मामला लगभग 16 साल पुराना है और आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी को नई दिल्ली से पकड़ा गया है और अब उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।

सिद्धार्थनगर: SBI ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी और कैमरे लेकर फरार हुए चोर

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना में रोड वारदात, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
रिपोर्ट: FT News Digital
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करौंदा मसिना गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के समय केंद्र के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कैश काउंटर का लॉक खोलकर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक नकदी, दो डीएसएलआर कैमरे तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
सोमवार सुबह जब केंद्र संचालक देवेंद्र कर पाठक दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जोगिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि ग्राहक सेवा केंद्र में ही संचालित फोटो स्टूडियो में लैपटॉप सहित अन्य सामान मौजूद था, लेकिन चोरों ने उन वस्तुओं को हाथ नहीं लगाया। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को नकदी और उपकरणों की पहले से जानकारी हो सकती है।
इस संबंध में जोगिया थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताला तोड़कर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा की जानकारी देने के लिए डॉ० रक्षित टंडन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

आज दिनांक 09.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन की मौजूदगी में लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में साइबर थाना/सेल में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारीगण व समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ साइबर अपराध से निपटने के संबंध मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । डॉ० रक्षित टंडन द्वारा प्रशिक्षण में साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की जाँच और रोकथाम के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और कौशल प्रदान किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना है, जिससे वे अपराध नियंत्रण और जाँच में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें जिसके क्रम में डॉ० रक्षित टंडन, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

जिलाधिकारी ने किया सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, 09 मार्च 2026/ दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा विवाह स्थल (विवाह मण्डप) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि विवाह में शामिल होने वाले वर-वधू तथा उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित हों।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेटिंग की समुचित व्यवस्था कराने, वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित करने तथा सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए प्रवेश और निकास मार्ग को भी व्यवस्थित रखा जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामान वितरण स्थल पर लाभार्थियों को दिए जाने वाले उपहार एवं अन्य सामग्री का स्पष्ट विवरण प्रदर्शित करते हुए बैनर लगवाया जाए, ताकि सभी को उपलब्ध कराए जाने वाले सामान की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, जिससे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, दो साल से था फरार

सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना उसका बाजार पुलिस, जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।


बताया जा रहा है कि सिड्डे उर्फ राजेन्द्र पुत्र नन्दलाल, निवासी सेमरा कला थाना उसका बाजार, के खिलाफ 10 सितंबर 2024 को थाना उसका बाजार में दुष्कर्म, बंधक बनाना, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और करीब दो साल से फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी बीच माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक तकनीक की मदद से आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
सिड्डे उर्फ राजेन्द्र
पुत्र – नन्दलाल
निवासी – सेमरा कला
थाना – उसका बाजार
जनपद – सिद्धार्थनगर
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय
उपनिरीक्षक मुनीन्द्र त्रिपाठी
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र (प्रभारी एंटी थेफ्ट)
उपनिरीक्षक हरेंद्र चौहान (प्रभारी सर्विलांस)
मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार
मुख्य आरक्षी विवेक मिश्रा, पुष्पेंद्र
आरक्षी अनुराग नायक, बालेश्वर निषाद

अनुदेशकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का किया स्वागत, मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

सिद्धार्थनगर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार के फैसले पर आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन की ओर से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन सौंपा गया।

मानदेय बढ़ाकर 17 हजार किए जाने पर खुशी

अनुदेशकों ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 फरवरी 2026 को विधानसभा में की गई घोषणा के अनुसार उत्तर प्रदेश के लगभग 25 हजार अनुदेशकों का मानदेय 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रतिमाह किए जाने का निर्णय लिया गया है। अनुदेशकों का कहना है कि यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का निर्णय सराहनीय

इसके साथ ही 29 जनवरी 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में अनुदेशकों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के निर्णय का भी स्वागत किया गया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस व्यवस्था से अनुदेशकों और उनके परिवारों को बीमारी या आपात स्थिति में बड़ी राहत मिलेगी।

सरकार के प्रति जताया आभार

परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन ने इन महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों तथा विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार के इन निर्णयों से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में बेहतर योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर रामानंद उपाध्याय, रणविजय सिंह, रूमा मिश्रा, सत्यप्रकाश, हरिश्चंद्र तथा अन्य अनुदेशक मौजूद रहे

कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, फायर ब्रिगेड टीम ने सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के बताए तरीके

सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में सोमवार को आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आपदा के समय सतर्कता और बचाव के तरीके सिखाना था।

आग लगने की स्थिति में क्या करें

प्रशिक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले गैस का रेगुलेटर बंद करना चाहिए और आग को नियंत्रित करने के लिए गीले कपड़े या अग्निशामक यंत्र का उपयोग करना चाहिए। साथ ही आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह भी दी गई।

व्यावहारिक प्रदर्शन कर दी जानकारी

फायर ब्रिगेड की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को व्यावहारिक रूप से आग बुझाने के तरीके भी दिखाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि छोटी आग को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन लापरवाही बरतने पर बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवाल पूछकर जानकारी हासिल की।

आपदा के समय सतर्कता जरूरी

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी से काम लेना चाहिए। समय पर सही कदम उठाने से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

प्राचार्य ने जताया आभार

विद्यालय के प्राचार्य नीरज मिश्र ने फायर ब्रिगेड टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इससे बच्चों में आपदा से निपटने की समझ विकसित होती है और वे भविष्य में ऐसी परिस्थितियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

परसा चौराहे पर बड़ी वारदात: एक ही रात में 6 दुकानों के ताले टूटे, नकदी व सामान लेकर फरार हुए चोर

सिद्धार्थनगर।
जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र स्थित परसा चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार की कई दुकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात सुनसान समय का फायदा उठाते हुए करीब छह दुकानों के ताले और शटर तोड़कर नकदी तथा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो शटर टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे बाजार में फैल गई और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार कुछ दुकानों से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चोरी की वास्तविक रकम का आकलन दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी और दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।