फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जिलाधिकारी ने किया सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, 09 मार्च 2026/ दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा विवाह स्थल (विवाह मण्डप) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि विवाह में शामिल होने वाले वर-वधू तथा उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित हों।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेटिंग की समुचित व्यवस्था कराने, वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित करने तथा सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए प्रवेश और निकास मार्ग को भी व्यवस्थित रखा जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामान वितरण स्थल पर लाभार्थियों को दिए जाने वाले उपहार एवं अन्य सामग्री का स्पष्ट विवरण प्रदर्शित करते हुए बैनर लगवाया जाए, ताकि सभी को उपलब्ध कराए जाने वाले सामान की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, जिससे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की अधिकारियों की बैठक

सिद्धार्थनगर 13 फरवरी 2026। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 को शासन के निर्देशानुसार सकुशल, नकलबिहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में लोहिया कलाभवन में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को गाइडलाइन्स के अनुसार पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित माध्यमिक शिक्षा से जुड़े सभी लोगो को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेगी। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, इन्वेजिलेटर परीक्षा केन्द्रों पर समय से उपस्थित होकर परीक्षा को सम्पन्न करायेंगे। परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर मोबाइल फोन पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा। बोर्ड परीक्षा में लगे सभी लोगो को पूरी गम्भीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जनपद में 119 परीक्षा केन्द्र, केन्द्र व्यवस्थापक-118, स्टैटिक मजिस्ट्रेट-119, सेक्टर मजिस्ट्रेट-18, जोनल मजिस्ट्रेट-06, कापी संकलन केन्द्र तहसीलवाइज-05 बनाये गये है। हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत छात्र/छात्राएं-33501, व्यक्तिगत छात्र/छात्राएं-104, इन्टरमीडिएट छात्र/छात्राएं-27209, व्यक्तिगत छात्र/छात्राएं-755 परीक्षा में सम्मिलित होगें। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा को पूरी ईमानदारी के साथ नकलबिहीन सम्पन्न कराना है। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। बालिका छात्राओं की चेंकिग महिला शिक्षक करेंगी। सभी लोग बोर्ड परीक्षा की गाइडलाइन को अनिवार्य रूप से पढ़ ले तथा उसका शत-प्रतिशत पालन करें। यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है इसमे ंकिसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। कापियों को संकलन केन्द्र पर जमां करने के लिए पुलिस बल के साथ बन्द वाहन से जायेगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, न्यायिक डुमरियागंज राहुल सिंह, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

SIR को लेकर जिलाधिकारी की नौगढ़ में baithak

सिद्धार्थनगर। 04 फरवरी 2026/एस.आई.आर. के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा तहसील नौगढ में बैठक किया गया।

बैठक में नौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बूथवार अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस निस्तारण व सुनवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से पोर्टल पर 20 प्रतिशत से कम निस्तारण पाया गया और जिनके यहां सर्वाधिक आवेदन लंबित रहे, उन्हें चिन्हित करते हुए अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा प्रगति संतोषजनक न होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(ईआरओ) से अनमैप्ड मतदाताओं की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर नोटिस निर्गत करने के उपरांत साक्ष्य मिलान के लिए अनिवार्य रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई से कम से कम दो दिन पूर्व संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। बैठक में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस निस्तारण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन को गांव-गांव जाकर कार्रवाई करनी होगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कम प्रगति वाले तहसील नौगढ़ के 19 ई0 आर0 ओ0/ए.ई.आर.ओ. को स्पष्टीकरण निर्गत करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।