फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सलोन ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्यपुस्तक अशोक कुमार विधायक

रायबरेली प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य स्कूल चलो अभियान एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान  रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विकास खंड डीह कार्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान समारोह के मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डीह प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डीह द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय शादीपुर कोटवा, राजकीय इंटर कॉलेज डीह के बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण कर बच्चो को शिक्षित बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से अधिक परिवर्तन आ चुका है, यह अभियान मात्र अभियान नहीं है इस अभियान से आप सब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का चरित्र निर्माण का पुनीत कार्य करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो सके। दस साल पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति बदतर थी, कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों में बदलाव आया है। बच्चों के भविष्य संवारने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। अगर शिक्षक न हो तो विद्यार्थी को सफल बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है समय से पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हर अभिभावक को जागरूक करना है इसके लिए पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा अभिभावकों से सीधे संपर्क कर एवं स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए उन्हें जागरूक कर बच्चों के नामांकन एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निरंतर प्रेरित करते रहना होगा तभी हम अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। मा0 विधायक ने निपुण हुए स्कूलों और बेहतर नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

गोष्ठी के उपरांत स्कूल चलो अभियान रैली को मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शिवा कांत बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में प्रतिभाग करते हुए अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम में सरायमनिक के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। अतिथि देवो भव की थीम पर सराय मानिक के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र बहादुर सिंह व अमित सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर कमलेश ओझा, रंजीत कुमार, सुशील सिंह, सुनील मौर्य, अतुल मिश्रा, सत्यानंद मिश्रा, आरबी सिंह, कुणाल, पुष्पेंद्र सिंह, कुसुम चंद्र, एआरपी अंकुर मिश्रा, अतुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, विकास पाल, विनय त्रिपाठी द्वारा स्कूल चलो अभियान में सहयोग किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष डीह फूल चंद अग्रहरि समेत ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Views: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।