फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
नवरात्रि पर्व पर डीएम व एसपी ने किया फ़्लैग मार्च

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व विसर्जन के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया ।

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु श्री शिवशरणप्पा जीएन. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के साथ थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु अपील की गई तथा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, थाना प्रभारी डुमरियागंज, थाना प्रभारी त्रिलोकपुर, पथरा बाजार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Views: 154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।