फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सादगी की मिसाल बने सदर विधायक जयमंगल कनौजिया

ई-रिक्शा से जिला मुख्यालय पहुंच जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाया

IMG 20260513 WA1159

महराजगंज। आज के दौर में जहां जनप्रतिनिधियों के लंबे काफिले और चमक-दमक चर्चा का विषय बनते हैं, वहीं महराजगंज सदर विधायक Jai Mangal Kanojia जयमंगल कनौजिया ने सादगी और जनसेवा की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

प्रधानमंत्री Narendra Modi नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ के सादगी एवं जनसेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए विधायक जयमंगल कनौजिया अपनी निजी गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा से जिला मुख्यालय पहुंचे।

IMG 20260513 WA1159 1

विधायक क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी समस्याओं को गंभीरता से उठाया तथा जल्द समाधान कराने की बात कही।

जैसे ही लोगों ने विधायक को ई-रिक्शा से उतरते देखा, वहां चर्चा शुरू हो गई। आम जनता और कार्यकर्ताओं ने विधायक के इस सरल और जमीन से जुड़े व्यवहार की सराहना की। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधि यदि सादगी के साथ जनता के बीच रहें, तो आम लोगों की आवाज और मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंच सकती है।

विधायक जयमंगल कनौजिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सियासत के बदलते माहौल में विधायक का यह कदम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश देता नजर आया। लोगों ने इसे दिखावे की राजनीति से अलग सेवा और सादगी की राजनीति की मिसाल बताया।

 

Views: 133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।