महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने की jansunwayi
संत कबीर नगर 07 मार्च 2026। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में दिनांक 11.03.2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक तहसील-खलीलाबाद, सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत-काली जगदीशपुर, विकास खण्ड-नाथनगर, जनपद-संत कबीर नगर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चीपाल का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Views: 785
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।

