फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर शिवपति डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, सांसद जगदंबिका पाल रहे मौजूद

सिद्धार्थनगर 21 मार्च 2026/प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवनिर्माण निर्माण के 09 वर्ष विषयक कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में शिवपति डिग्री कालेज, शोहरतगढ़ में सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, एवं जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आज मिडिल ईस्ट में बमबारी हो रही है। भारत में नवरात्रि एवं ईद कर त्यौहार मनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा शान्ति और खुशहाली भारत में है। शोहरतगढ़ के सभी क्रासिंग पर फलाई ओवर और बाईपास बन रहा है। डबल इंजन की सरकार में बहुत काम हुआ है। काला नमक चावल को एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत शामिल किया गया है। आज काला नमक चावल की मांग पूरे विश्व में है। 2700 हेक्टेयर से बढ़कर आज 18000 हेक्टेयर में काला नमक चावल की खेती हो रही है। मत्स्य पालन में सिद्धार्थनगर 01 नम्बर पर है।

मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का स्वागत किया। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे प्रदेश को सजाने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन, आवास, निःशुल्क राशन, आयुष्मान कार्ड आदि विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। विधानसभा शोहरतगढ़ बस स्टेशन, मछली मण्डी, रजिस्ट्री आफिस, 50 बेड का अस्पताल देने का काम मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है।

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यानाथ जी के नेतृत्व में उ0प्र0 में सरकार ने 09 वर्ष पूर्ण किया है जिसके लिए सभी को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है किसी भी प्रकार के दंगे नही हो रहे है। उ0प्र0 अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।उ0प्र0 निवेश का एक हब बना है लोगो को रोजगार मिला है। जनपद मे मेडिकल कालेज बना है जिससे लोगो को इलाज की सुविधा मिल रही है। केन्द्रीय विद्यालय एवं पासपोर्ट आफिस बनने से जनपद के लोगो को इसका लाभ मिल रहा है।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 05 लाख तक का निःशुल्क इलाल की सुविधा आयुष्मान कार्ड द्वारा किया जा रहा है। यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया है जिसमें लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सभी अधिकारी 10-12 अपने आफिस में बैठकर लोगो की समस्याओ ंको सुनकर उसका निस्तारण करते है। स्वास्थ्य केन्द्रो पर बेहतर स्वास्स्थ्य सुविधा दी जा रही है। ओडीओपी के अन्तर्गत काला नमक चावल की बान्डिंग हुई है। मछली उत्पादन में भी जनपद प्रदेश में 01 नम्बर पर है। स्वयं सहायता समूह की महिलायें समूह गठन कर लाभ प्राप्त कर रही है। शोहरतगढ़ में मछली मण्डी बनने से एक बाजार मिलेगा।

इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंच सके।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 02 लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 02 लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की 03 लाभार्थी, बृद्धापेशन के 02 लाभार्थी, आयुष्मान योजना-02 लाभार्थी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थी को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल मा0 विधाायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षश्रीमती साधना चौधरी, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, डी0सी0मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ चन्द्रभूषण तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी अनिशि मणि त्रिपाठी, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थी, आदि उपस्थित थे।

Views: 168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।