फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी थाना प्रभारी
Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.03.2026 को थाना खेसरहा पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी, थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र मय मिशन शक्ति एवं साइबर टीम द्वारा सनराईज पब्लिक स्कूल की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति-खुशी एवं आत्मनिर्भर विषयक लघु फिल्में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। विशेष रूप से कक्षा 08 की एक छात्रा आराध्या पाण्डेय को प्रतीकात्मक रूप से थाना प्रभारी बनाकर उसे थाने की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा)—के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित पाण्डेय, प्रधानाचार्य श्री मनीष पाण्डेय, महिला शिक्षिकाएं दीक्षा चौरसिया, दीप्ति पाण्डेय, निशा चौरसिया एवं शिक्षक आशीष पाण्डेय, शिवम पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Views: 165


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।