फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मियों को किया सम्मानित

लखनऊ 10 अप्रैल 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन विभाग के 02, इंजीनियरिंग के 02 तथा विद्युत/परिचालन के 02 सहित कुल 06 रेलवे कर्मचारियों कोे मार्च 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया एवं वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक श्री प्रसन्न कात्यायन उपस्थित थे।

सम्मानित किये गये कर्मचारियों में श्री उत्तम कुमार ठाकुर (लोको पायलट माल, गोंडा), श्री बलबीर यादव, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, गोंडा, श्री संदीप कुमार यादव, स्टेशन मास्टर, परसा तिवारी, श्री मो० अहमद, कांटा वाला, परसा तिवारी, श्री चन्द्रशेखर निषाद, ट्रैक मेंटेनर, आनंदनगर तथा श्री उमा नाथ ट्रैक मेंटेनर बस्ती शामिल थे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

 

(महेश गुप्ता)

जनसम्पर्क अधिकारी

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

Views: 123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।