फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
प्रधानाचार्य परिषद की शैक्षिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

आज दिनांक 16-5 -2026 को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपद इकाई द्वारा ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा डुमरियागंज में एक शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक महामंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक श्री श्रीनिवास शुक्ल जी थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व महामंत्री श्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी जी तथा विद्यालय के प्रबंधक (धौरहरा स्टेट) कुंवर आनंद प्रताप सिंह जी रहे। कार्यक्रम में जनपद के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंतजार हुसैन रिजवी, रामकृष्ण द्विवेदी,सुनील कुमार रंजन, तथा रवीन्द्र उपाध्याय का सम्मान समारोह किया गया तथा नवागत प्रधानाचार्य मकसूद आलम ,मोहम्मद रफीक , लालचंद शिवकरन जी, विद्या शंकर कुशवाहा तथा अशोक त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें संरक्षक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कृत चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, भानु प्रताप मिश्रा, नलिनी कांत मणि त्रिपाठी,रमाकांत द्विवेदी,गोपेश्वर चौबे को चुना गया।नई कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी प्रधानाचार्य महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया सिद्धार्थनगर,कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डॉ धर्मेन्द्र मिश्र प्रधानाचार्य तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर,जिला मंत्री शैलेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य महामना मालवीय इंटर कॉलेज बरगदवा तथा चन्द्र प्रकाश राव प्रधानाचार्य ललित इंटरमीडिएट कॉलेज चौखड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही नौगढ़ तहसील से हिना, , बांसी से अरविंद चौधरी, इटवा से राजेंद्र सिंह, शोहरत गढ़ से विजय वर्मा डुमरियागंज सेअहमद फरीद अब्बासी को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉक्टर शेषनारायण पाण्डेय प्रधानाचार्य दुर्गा श्री दुर्गा जी पाटेश्वरी इंटर कॉलेज पटनी जंगल को संरक्षण मंत्री तथा जयराम यादव प्रधानाचार्य जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई को संगठन मंत्री तथा श्रीमती अंजू मिश्रा तथा काज़ी तारीख अहमद संयुक्त मंत्री के रूप में एवं आय व्यय निरीक्षक के रूप में रामनिवास कुशवाह तथा अभय प्रताप सिंह प्रधानाचार्य रुद्रपाल इंटर कॉलेज लटेरा , रवीन्द्र श्रीवास्तव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया

Views: 99

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।