फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*दृढ़ निश्चयी,मुखर व निर्भीक राजनेता थे लोकबंधु-इ.वीरेंद्र*


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी चिंतक विचारक,देश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लोकबंधु राजनारायण की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्वी उत्तरप्रदेश में सक्रिय रहते हुए योगदान किया एवं कई महीने जेल में बंद रहे।देश की आजादी के बाद उन्होंने डॉ लोहिया,आचार्य नरेन्द्र देव,जय प्रकाश नारायण के साथ मिलकर समाजवाद को बढ़ावा देने के लिए देश व्यापी अभियान चलाया।डॉ लोहिया का कथन था कि देश में राजनारायण जैसे तीन चार लोग सक्रिय हो तो तानाशाही कभी भी लोकतंत्र पर हावी नहीं सकती।जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु दृढ़ निश्चयी,निर्भीक एवं मुखर राजनेता थे वह शेर के हृदय एवं गांधी जी के आदर्शों वाले विचारों के व्यक्ति रहे।वह रायबरेली से लोकसभा सदस्य रहे,किसी पर भी अन्याय अत्याचार सुनते ही उसकी मदद के लिए आगे आ जाते थे।
कार्यक्रम को आफ़ताब अहमद रज्जू,मो.अरशद खान,सुरजीत सिंह,श्रवण चौधरी इजहार ख़ान,हाजी वसीम,बलराज राना आदि ने लोकबंधु राजनारायण के व्यक्तित्व कृतित्व पर विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर शकील मंसूरी,रामविलास यादव,शकील अहमद,इशमाईल खान,अभिषेक यादव,सचिन यादव,देवतादीन यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित होकर लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Views: 42

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।