फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जिला न्यायालय में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद आयोजन

सिद्धार्थ नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2026 को जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर परिसर में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर श्री त्रिभुवन नाथ, माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सिद्धार्थनगर श्री अरविन्द कुमार राय एवं माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

 

उक्त अवसर पर श्री परवेज अहमद अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्री कनिष्क कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश एफ०टी०सी० प्रथम, श्री अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री वकील सिविल जज सी०डि०/एफ०टी०सी०/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री शिवेन्द्र शर्मा अपर सिविल जज जू०डि० कक्ष संख्या 2, श्री जयशंकर प्रसाद मिश्र सदस्य स्थायी लोक अदालत, श्री कृष्ण कुमार चतुर्वेदी सदस्य स्थायी लोक अदालत, श्री सुशील कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी खेसरहा तथा जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व आमजनमानस उपस्थित रहें।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति जन-जागरुकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं तथा जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता है। जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण हेतु वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। साथ ही सभी उपस्थित जनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा और सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

उक्त आशय की जानकारी श्री वकील प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Views: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।