फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर 53 पौधों का रोपण

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर 53 पौधों का रोपण

समाजवादी सरकार में निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज करूआ में हुआ पौधारोपण

बढ़नी,शोहरतगढ़ , सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बढ़नी ब्लॉक के करूवा स्थित समाजवादी सरकार में निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज, करूवा परिसर में 53 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने किया। श्री मिश्रा ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जिनमें शोहरतगढ़ विधानसभा में राजकीय इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय है। नेपाल सीमा के समीप इस कॉलेज से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलती लेकिन मौजूदा सरकार में यह उपेक्षा का शिकार है।कॉलेज तक पहुंचने का मार्ग जर्जर है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए 53 पौधों का रोपण किया गया है। जिनमें अमलतास,गुलमोहर, आम,अमरूद,अशोक,सीसम सहित अन्य पौधे शामिल हैं।

कार्यक्रम में सर्वश्री शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, जावेद ख़ान प्रदेश सचिव,सेक्टर प्रभारी हरिनाथ यादव ,मसूद आलम, मुजम्मिल खान, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी गोपाल फौजी,सेक्टर प्रभारी मकबूल, प्रदेश सचिव अनुज चौधरी, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अतुल शुक्ला एवं अजय चौरसिया ,नीबूलाल अग्रहरि, फ़ैज़ान , शादाब, इरशाद, संजय यादव,मक़बूल , नूर मोहम्मद , अभिनव, मन्नान,गोपाल मिश्रा, दिनेश चौधरी,सहित सैकड़ों महिलाएं एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Views: 168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।