फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सीडीओ ने किया वृक्षारोपण

सिद्धार्थनगर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के बांसी रेंज द्वारा विकासखंड जोगिया के प्राथमिक विद्यालय दोहनी परिसर में बलराम सिंह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपित किया गया ।इस अवसर पर पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे का संयुक्त रूप से रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि हरिशंकरी भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना गया है। पीपल ,बरगद और पाकड़ का संयुक्त रोपण धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन ,जैव विविधता संरक्षण और आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। पौधों का संरक्षण कर ही अपने जीवन में हरियाली और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है ।उक्त अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारी, सामान्य जनमानस द्वारा भी पौधरोपित किए गए ।अधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी द्वारा किया गया। उक्त क्रम में जनपद के समस्त रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी गण के देखरेख में हरिशंकरी पौधरोपित कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया ।बांसी रेंज के गौरी पाठक व खोरिया रघुवीर सिंह ग्राम में प्रधान प्रतिनिधि नारायण स्वरूप पाठक, सलाउद्दीन सचिव ,राजदेव मिश्रा द्वारा हरिशंकरी पौध रोपित किए गए ।उक्त कार्यक्रम की सफलता पर

डी.एफ .ओ. नीला एम. व एस.डी.ओ. वीना तिवारी ने समस्त वन क्षेत्राधिकारियों की प्रशंसा की है।

Views: 83

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।