स्थानांतरण आदेश के बाद भी शोहरतगढ़ सीएचसी में जमे तीन कर्मचारी, उठे सवाल
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में तैनात तीन संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थनगर कार्यालय की ओर से जारी आदेश दिनांक 20 अगस्त 2026 में इन कर्मचारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किए जाने का उल्लेख है।
जारी आदेश के अनुसार श्री मालजी शर्मा, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी किया गया है। वहीं श्री सुरेंद्र नाथ पाल, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, को शोहरतगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर तथा श्री प्रदीप कुमार, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
आदेश में संबंधित संविदा कर्मचारियों को तत्काल स्थानीय व्यवस्था पर कार्यभार से मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश के अनुपालन को तत्काल सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि 20 अगस्त को जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित कर्मचारी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं या अभी भी पुरानी तैनाती पर कार्य कर रहे हैं? यदि आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है तो इसके पीछे क्या कारण है और संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई है, यह भी जांच का विषय है।
मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Views: 149

