फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सफल आयोजन

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर | 27 अगस्त 2026 भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली से प्राप्त फाइनल सूची एवं 23 अगस्त 2026 के पत्र के क्रम में कैटेगरी‑B संस्थान के रूप में महाविद्यालय का चयन किया गया। विशेष रूप से, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभिभाषण का था, जिसे महाविद्यालय के लोअर हॉल में प्रातः 10:30 बजे से प्रसारण दिखाया गया। छात्रों एवं उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और खेलों के महत्व तथा युवाओं की भूमिका पर उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और अनुशासन का आधार हैं। खेलों से टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शोहरतगढ़ के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी मानस श्रीनेत राजपूत ने प्रतिभाग किया। उनका साक्षात्कार मीडिया साथियों द्वारा किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने खेलों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया तथा खेलो के माध्यम से सामूहिकता एवं राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान गाया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. अमित सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, इन्द्रदेव वर्मा, पंकज सिंह, अश्वनी सिंह आदि तथा सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Views: 335

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।