आपदा से निपटने के लिए मॉक एक्सरसाइज का आयोजन हुआ
भूकम्प, अग्निकांड और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गयी।उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर 18 सितम्बर को जिले की पांच तहसीलों में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर आपदा की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर संबंधित विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को परखा गया। इस पूर्वाभ्यास में एनसीसी कैडेटों,आपदा मित्र,युवा आपदा मित्र,स्काउट गाइड की अहू भूमिका रही। जिलाधिकारी महोदय, की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मॉक एक्सरसाइज में नौगढ़, बॉसी, डुमरियागंज,इटवा, और शोहरतगढ़ तहसील को शामिल किया गया।
नौगढ़ के करौंदा मसिना स्थित एक होटल, में अग्निकांड का अभ्यास किया गया। इसी क्षेत्र में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इसी तरह बॉसी में तिलक इंटर कॉलेज में अग्निकांड की स्थिति को आधार बनाकर मॉक एक्सरसाइज किया गया। डुमरियागंज तहसील में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भूकंप की स्थिति का अभ्यास किया गया।
यहां भूकंप के दौरान भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और तत्काल राहत पहुंचाने की तैयारियोें को जांचा गया। वहीं इटवा में माता प्रसाद इंटर कॉलेज में बडे़ भवन, से जुड़ी भूकंप की काल्पनिक स्थिति तैयार की किया गया। शोहरतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निकांड के दौरान अस्पताल में उत्पन्न होने वाली आपदा स्थिति को आधार बनाकर मॉक एक्सरसाइज किया गया।
जिले में समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी/तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थिति रह कर मॉक एक्सरसाइज को सम्पन्न कराया गया। इसी क्रम में जिले से इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर से जिला अधिकारी महोदय व अपर जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार आपदा विशेषज्ञ और उनकी टीम जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर से समस्त तहसील में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन तथा विडियों कॉनफ्रेसिंग के माध्यम से निगरानी और मॉक अभ्यास का सफल आयोजन कराया गया।
Views: 126
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
