फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
148 करोड़ की छात्रवृत्ति का लाइव प्रसारण हुआ

सिद्धार्थनगर। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम(कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं को रू0 148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति सीधे डीबीटी के माध्यम से लोकभवन लखनऊ से प्रेषित किया गया, जिसका लाइव प्रसारण मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल के साथ राजकीय कन्या इण्टर कालेज तेतरी बाजार में देखा गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही एवं मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मा मुख्यमंत्री जी द्वारा आज छात्रों को सीधे डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में धनराशि भेजी गई है। सभी छात्रों को इस धनराशि से अपने लिए पुस्तके खरीद कर अपने ज्ञान को बढ़ाए। इस विद्यालय का भवन बहुत जर्जर था मा मुख्यमंत्री जी के प्रयास से इस विद्यालय भवन का पुनः निर्माण कराया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओ द्वारा छात्राओं को तैयार कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते है। छात्रों को छात्रवृत्ति एवं ड्रेस, पाठ्य पुस्तके, दिया जा रहा है। आप लोग कक्षाओं में आकर शिक्षा ग्रहण करे। अपने गुरुओं का सम्मान करे।

मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रों को सीधे डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति दिया गया है। आप सभी लोग मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करे। सभी को बधाई दिया।

इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन एवं अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Views: 74

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।