*विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसर एवं आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण*_
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत कार्यालय परिसर एवं आंगनबाड़ी केंद्र धमसी राय का पुरवा में एक दिवसीय स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई तथा अभिलेखों एवं पत्रावलियों को सुव्यवस्थित किया गया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। साथ ही महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, सुषमा कश्यप, पर्यवेक्षक संध्या श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
Views: 87

