फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर रायबरेली के आंगनवाड़ी संगठन ने जताया मुख्यमंत्री जी का आभार

 

 

रायबरेली आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के हित में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर रायबरेली के आंगनवाड़ी संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹6,000 किए जाने की घोषणा, साथ ही ₹5 लाख तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, स्मार्टफोन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्णय प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

 

इस अवसर पर रायबरेली की ओर से जिलाध्यक्ष बीना सिंह, जिला मंत्री स्नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, ब्लॉक महामंत्री रचना श्रीवास्तव एवं जिला संरक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में जिला संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे और उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के हित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से कार्यरत बहनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं वर्षों से बाल विकास, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मानदेय में यह वृद्धि उनके कार्य के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

 

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्रियों ने एक स्वर में कहा—

 

“इस ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।”

 

विक्रम सिंह

जिला संरक्षक

आंगनवाड़ी कर्मचारी जनकल्याण एसोसिएशन, रायबरेली

वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली द्वारा किया गया वित्तविहीन शिक्षकों का सम्मान,

वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली द्वारा किया गया वित्तविह

 

रायबरेली। वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली एवं आधारशिला कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल कोर्सेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सारस होटल, रायबरेली में वित्तविहीन शिक्षकों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण एवं सेवाओं को नमन किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. तहसीलदार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती शीला सिंह, एफडीडीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी, कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, आधारशिला के श्री आशुतोष सिंह, एफडीडीआई फुरसतगंज के सीनियर फैकल्टी वरुण गुप्ता तथा एमजीएस टाटा मोटर्स के नियाज़ अहमद, दीप प्रकाश शुक्ला प्रबंधक चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के अध्यक्ष एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, खंड लखनऊ, श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय और उनमें कार्यरत शिक्षक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण रीढ़ हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वित्तविहीन शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान को सम्मान और उचित अधिकार मिलना समय की आवश्यकता है।

 

धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि वह राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है। वित्तविहीन शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की लौ को जलाए रखा है। उनका सम्मान वास्तव में शिक्षा और शिक्षक दोनों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं, सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

 

समारोह में बड़ी संख्या में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक, प्रबंधक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तविहीन शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मान देना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अधिकारों और समस्याओं के प्रति समाज एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करना रहा।

 

कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—

“शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का सम्मान;

वित्तविहीन शिक्षक का सम्मान, राष्ट्र निर्माण का सम्मान।”

मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलपी यादव, के के शुक्ला, रमाकांत पांडेय, सुरेंद्र मौर्य,अब्दुल बारिक खान आदि जिले के दर्जनों विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

*गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकार-श्यामलाल पाल*

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में छब्बीस हज़ार प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों को बंद कर दिया गया है जिसमें अठाईस विद्यालय जनपद रायबरेली में भी बंद हुये हैं जिससे ग़रीब बच्चे शिक्षा से वंचित एवं शिक्षक दूरस्थ विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने के लिये बाध्य हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बंद विद्यालयों के परिसर के समीप शिक्षक दिवस मनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किये उसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र ऊँचाहार के जगतपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहर सरकी के निकट आयोजित शिक्षक सम्मान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उनके पहुँचने से पूर्व ही कार्यक्रम स्थल अवरोधित कर कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक प्रयास कर हटाया गया परन्तु प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी एकत्रित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि तानाशाह प्रदेश सरकार संविधान विरोधी कार्य कर रही है यह शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी सरकार है।ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विद्यालयों में गरीबों वंचितों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं बीजेपी सरकार उनकी सुविधा को छीनने का कुत्सित प्रयास कर रही है।शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रही जिससे बीजेपी के लोग घबराकर जिला प्रशासन के माध्यम से कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का कार्य कर रहे हैं।योगी सरकार हिटलर की राह पर चलकर छात्र शिक्षक सभी का दमन करना चाहती है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से

जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है परंतु प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों से बंद पड़े विद्यालयों को समाजवादी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से चिंतित बीजेपी सरकार के बेसिक शिक्षा अधिकारी के तत्काल आदेश के तहत उन स्कूलों को आज एक दिन के लिए खोला जाना फिर सदैव के लिए बन्द कर देना ग्रामीण नौनिहालों एवं शिक्षकों के साथ धोखा एवं अन्याय है।ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में सरकार के प्रभावशाली लोगों के इसारे पर शिक्षक दिवस मनाने से रोका जाना अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है जिसे इस क्षेत्र के लोग वोट के अधिकार से जवाब देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ओम प्रकाश मिश्रा,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,राजेंद्र यादव,बीएन मौर्य,राजेश मौर्य,अखिलेश यादव,हसनैन ख़ान,देवराज यादव,शुभम लोहिया,रेहान कज़ियाना,धर्मेंद्र पाल,महेंद्र सोनकर,राजेंद्र पासी,श्रवण आज़ाद,महमूदुल हसन,रामजियावन यादव,शिवेंद्र सिंह यादव,राहुल यादव,सुंदर लाल,सुरेश पासी,मिश्रीलाल पासी,वृंदावन यादव,जंगबहादुर यादव,हरीश यादव,लालबहादुर क्रांतिकारी,सोहनलाल,साहबदीन,शुभम पाल,अभिकल यादव,अरशद सुल्तान,अभिषेक यादव,सूर्य भवन यादव,योगेन्द्र यादव सहित सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इसी प्रकार जनपद के अन्य विद्यालयों में भी विधायकों श्यामसुन्दर भारती,राहुल लोधी एवं अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस प्रशासन द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित करने पर अवरोध उत्पन्न किया गया।

_*आरटीओ प्रवर्तन ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय रायबरेली का किया औचक निरीक्षण*_ 

 

 

 

रायबरेली परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अयोध्या संजय कुमार झा ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय, रायबरेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई तथा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित जनसामान्य से संवाद कर उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने आमजन ने बताया कि वे एनओसी एवं पुनः पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय आए हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने कार्यालय में कार्यरत समस्त पटल सहायकों के पटल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं पत्रावलियों के रख-रखाव पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यालय परिसर में फीस से संबंधित होर्डिंग लगाए जाने तथा कुछ अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रायबरेली अरविन्द कुमार यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रायबरेली उमेश कटियार सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायबरेली ऊंचाहार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 17 सितंबर तक चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में भव्य 

रायबरेली ऊंचाहार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 17 सितंबर तक चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित होने वाली कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में भव्य

कथा आयोजन से पहले 10 सितंबर को महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

बताया गया कि आयोजन में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी ल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भाट को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को म रूप दिया जा रहा है।

श्री शिव महापुराण कथा की जानकारी कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

*पीडीए के साथ अन्याय,भेदभाव व अपमान कर रही सरकार-नीरज मौर्य*

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जनपंचायत का आयोजन सुपर मार्केट रायबरेली में किया गया जनपंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आवंला नीरज मौर्य ने उपस्थित स्वजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार किसान,मजदूर,छात्र विरोधी है रायबरेली के किसानों को समितियों से डीएपी यूरिया खाद नहीं मिल रही सिंचाई के सरकारी नलकूप खराब होकर बंद पड़े है छात्र व युवा रोजगार की तलाश में भटक कर परेशान एवं हताश होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को साधन सहकारी समितियों में भरपूर खाद,बीज उपलब्ध एवं सिंचाई व खेती के उपज का समर्थन मूल्य समय पर मिलता रहता था अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में छात्रों को आधुनिक तकनीक से युक्त शिक्षा,बड़ी संख्या में रोजगार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गयी थी।वर्तमान में प्रदेश का आमजन अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद कर रहा है।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि पीडीए वर्ग के साथ सरकार अन्याय भेदभाव एवं अपमान कर रही है बीजेपी के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए पीडीए एकजुट हो गया है।उन्होंने उपस्थित स्वजनों से कहा अपने महापुरुषों अशोक सम्राट,चंद्रगुप्त मौर्य के बताये मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के मार्ग को प्रशस्त करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पीडीए के लोगों को अपमानित एवं प्रताड़ित कर परेशान कर रही है बीजेपी राज में सरकारी शोषण व अत्याचार चरम पर है।

कार्यक्रम को बछरावा विधायक श्याम सुंदर भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद का सर्वांगीण विकास किया था जबकि योगी सरकार ने जनपद के लोगों के साथ छलावा किया है।

विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने कहा कि योगी सरकार के संरक्षण में बीजेपी के अराजकतत्व जमीनों पर कब्जा कर निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे में फँसाया है।

पीडीए कार्यक्रम को प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,ब्लॉक प्रमुख बीएन मौर्य,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,लालता प्रसाद मौर्य,देवतादीन कुशवाहा,शिवशंकर कुशवाहा,लवकुश मौर्य,उदयराज मौर्य,विकास मौर्य,रत्नेश मौर्य,जयचंद् मौर्य,आकाश मौर्य,दीपक मौर्य,शिवनारायण मौर्य,अजय मौर्य,संजय मौर्य,राहुल मौर्य,केडी मौर्य,जिला महासचिव मो.अरशद खान,चौ.सुरेश निर्मल,मुनेश्वर पासी,देवेंद्र भीमराज,अनिता राकेश,अखिलेश यादव,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह यादव आदि ने संबोधित कर पीडीए की एकजुटता पर बल दिया।

इस अवसर पर घनश्याम मौर्य,जेपी यादव,एमआई जावेद,सुरजीत सिंह,श्रवण आज़ाद,अजय यादव,फ़हीम अहमद,रेहान कज़ियाना,गंगासागर यादव,अखिलेश मौर्य,हनुमान प्रसाद मौर्य,आकाश बाल्मीकि,विवेक मौर्य,अवदेश मौर्य,राजकुमार लोधी,महेश मौर्य,रमेश कुमार मौर्य,जितेंद्र मौर्य,नागेश्वर कुशवाहा,श्री चंद कुशवाहा,शिवकुमार मौर्य,पंकज मौर्य,लक्ष्मी शंकर कुशवाहा,रामकिशोर पुजारी,हसनैन ख़ान,रामबरन मौर्य,राजबहादुर कुशवाहा,नरेंद्र यादव,आशुतोष यादव,कमलेश मौर्य,समरबहादुर,भानू पटेल,उदयराज मौर्य,फिरोज अहमद,शिवम अटरा,राजीव गौतम,रामचंद्र यादव,घनश्याम यादव,अनिल कुशवाहा,देवतादीन यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

_*बाल सेवा एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों के अभिभावक जरूरी दस्तावेज जल्द कराएं उपलब्ध

 

रायबरेली जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बाल सेवा एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि सत्यापन के उपरांत बच्चों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जनपद में 3386 बच्चे स्वीकृत हैं, जिन्हें ₹2500 प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान की जानी है। इसी प्रकार स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 2054 बच्चे स्वीकृत हैं, जिन्हें ₹4000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बच्चों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि लाभार्थी बच्चों के अभिभावक अपने बच्चे का नाम, आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7518024020 एवं 8303633583 जारी किए गए हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराएं, जिससे उनका सत्यापन पूर्ण कर पात्र बच्चों को योजना का लाभ शीघ्र दिलाया जा सके।

बारिश ने छीनी गरीब परिवारों की छत, मदद के लिए आगे आए डॉ. शशिकांत शर्मा

 

 

रायबरेली। 180 सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में अधिक वर्षा के कारण दो कच्चे मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनका हाल जाना।

 

बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं।

 

डॉ. शशिकांत शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और मौके पर ही राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि “किसी गरीब परिवार के सिर से जब उसकी छत छिन जाती है, तो उसका दर्द केवल शब्दों से नहीं समझा जा सकता। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर यथासंभव मदद करना हमारा मानवीय दायित्व है।”

 

उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होकर उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास करना है। क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या किसी भी विपरीत परिस्थिति से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।

 

उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें नियमानुसार सरकारी राहत एवं आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

 

डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा का मूल उद्देश्य है। भैदपुर के प्रभावित परिवारों के साथ आज भी खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

विधानसभा 183 ऊंचाहार के ग्राम पंचायत अलावलपुर में बड़े भाई समाजसेवी अखिलेश यादव द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के PDA_सम्मेलन में 

 

 

 

शामिल होकर सामाजिक न्याय, बराबरी और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को मजबूत किया।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में PDA समाज के सम्मान, हिस्सेदारी और अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता का संदेश है।

आइए, मिलकर ऐसी राजनीति को मजबूत करें जिसमें हर वर्ग की भागीदारी और हर व्यक्ति का सम्मान सुनिश्चित उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव जी,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादवजी,ऊँचाहार ब्लाक अध्यक्ष बिन्देश्वरी पासीजी,जगततपुर ब्लॉक का अध्यक्ष हसनैन जी,गौरा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पासी जी,,ग्राम प्रधान राजू यादव जी

सेक्टर अध्यक्ष महेन्द्र सोनकर जी,पूर्व उप प्रमुख जगतपुर शिवेन्द्र यादव जी,आचार्य सुंदरलाल यादव जी,राजनाद पटेल छिछोरा,शिवम रॉय,बाल किशोर पटेल,,मोती पटेलगुलशन पटेल,,नरेन्द्र यादव,कमलेश मौर्या,छोट

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।