फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जन्मोत्सव पर बेला खारा गौशाला पहुंचे भारतीय गौ सेवा एवं संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह, गौ माता की सेवा कर दिया समाज को प्रेरक संदेश

 

 

रायबरेली। रायबरेली के बेला खारा स्थित गौशाला में भारतीय गौ सेवा एवं संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर गौ माता की सेवा एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौवंश को चारा खिलाकर अपना जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया।

 

इस अवसर पर सूरज सिंह ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन के विशेष अवसरों को गौ माता की सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए। जन्मदिन हो, वैवाहिक वर्षगांठ हो, बच्चों का जन्मदिन हो अथवा कोई अन्य शुभ-मांगलिक अवसर, इन सभी मौकों पर गौशाला पहुंचकर गौ माता को चारा खिलाएं, उनके लिए हरे चारे एवं पशु आहार की व्यवस्था करें और यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

 

उन्होंने कहा कि खुशियां मनाने के साथ यदि हम गौ माता की सेवा का संकल्प भी लें, तो इससे समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होगी। मेरी सभी माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के प्रबुद्धजनों से अपील है कि अपने परिवार के हर शुभ अवसर पर गौ सेवा को भी शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत सिंह, समाजसेवी बबलू सिंह, शिवराइज फाउंडेशन के सचिव मलखान सिंह, ऋत्विज मिश्रा, सत्यम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

जन्मोत्सव पर गौ सेवा के माध्यम से सूरज सिंह ने समाज को गौ संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संदेश दिया।

Views: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।