फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – शैलेन्द्र अग्निहोत्री*  *बोले शैलेन्द्र – अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर हो कठोर कार्रवाई* *सरेनी की बेटी पर की गई कथित टिप्पणी की अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की कड़ी निंदा*

 

 

सरेनी(रायबरेली)।सरेनी की बेटी के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कड़ा विरोध जताया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय समाज और संस्कृति में नारी एवं बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है।किसी भी व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी महिला के चरित्र,गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान को आहत करने वाली ऐसी मानसिकता घोर निंदनीय और अस्वीकार्य है।वह स्वयं तथा संगठन के सभी कार्यकर्ता इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की जाए और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महिलाओं की गरिमा पर हमला करने वालों को कानून के दायरे में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और इस मुद्दे पर संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

Views: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।