मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को व्यापार मंडल ने दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की प्रमुख मांगों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का प्रहरी उद्यमी सरकार को हमेशा देने का कार्य करता है सरकार को उनकी उचित मांगों पर विचार करते हुए लागू करने की अपेक्षा करता है पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना बीमा राशि को 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया जाए, 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाए, किसी भी छोटी बड़ी दुकानों पर आगजनी या किसी प्रकार की आपदा से नुकसान होने पर तत्काल 5 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, शिक्षक स्नातक विधायक की तरह 30 लाख पंजीकृत प्रदेश के व्यापारियों को भी प्रदेश के प्रत्येक मंडल से व्यापारी विधायक बनाया जाए, व्यापारियों को आत्मरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाए, माननीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारियों की इन उचित मांगों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल ,संदीप जैन, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, उपाध्यक्ष वी के रावत, राकेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश ,सत्येंद्र उपस्थित रहे!
Views: 124


