फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
महिला दिवस पर सशक्तिकरण का संदेश: सिद्धार्थनगर में नियुक्ति पत्र और सम्मान समारोह, योजनाओं से बेटियों को मिल रहा नया भविष्य

IMG 20260308 WA1256
सिद्धार्थनगर | FT News Digital
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर के अम्बेडकर सभागार में देखा गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया।

IMG 20260308 WA1279
सिद्धार्थनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रसारण देखा गया। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे स्नातक स्तर तक शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराकर तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

IMG 20260308 WA1255
प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया। मिशन शक्ति अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रोजगार मेले और अन्य कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा की सुविधा भी दी जा रही है।

IMG 20260308 WA1274
सिद्धार्थनगर में 6 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
अम्बेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले की 6 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही चिकित्सा, पुलिस, पंचायती राज, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण को समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक बताया और कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

कर्तव्य निभाते-निभाते थम गई जिंदगी: सिद्धार्थनगर के मुख्य आरक्षी गिरीश चंद पाण्डेय को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

जनपद सिद्धार्थनगर में कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना इटवा के चौकी शाहपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात गिरीश चन्द पाण्डेय का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि रात के समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम सलामी दी।
इस दौरान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
अपर पुलिस अधीक्षक
विभिन्न क्षेत्राधिकारी
और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी
मौजूद रहे और दिवंगत पुलिसकर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कर्तव्यनिष्ठ जीवन की मिसाल
मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द पाण्डेय ने अपने पूरे सेवा काल में पुलिस विभाग के प्रति ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम किया।
उनका अचानक यूं चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
सिद्धार्थनगर पुलिस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

महिला दिवस पर सिद्धार्थनगर पुलिस की अनोखी पहल: 9 टूटते परिवारों को जोड़ा, महिला पुलिसकर्मियों के साथ मनाया सशक्तिकरण का पर्व

सिद्धार्थनगर | FT News Digital
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण का अनूठा संदेश दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
इस अवसर पर वामा सारथी कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की गई और उन्हें समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रेरित किया गया।
9 टूटते परिवारों को फिर से जोड़ा
कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श केंद्र की पहल से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे 9 दंपतियों के बीच सुलह कराई गई।
पुलिस अधिकारियों की समझाइश और परामर्श के बाद सभी जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया, जिससे कई परिवार टूटने से बच गए।
SSP का संदेश
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि

IMG 20260308 WA1388
“जब हम एक महिला को शिक्षित और सशक्त करते हैं, तो हम केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को बेहतर बनाते हैं।”
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि समानता, न्याय और सशक्तिकरण की सोच का प्रतीक है।
महिलाएं आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी
इस अवसर पर
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद
सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर विश्वजीत सौरयान
क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी
प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भूतनाथ गुप्ता
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय
सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

**लॉकअप से फरारी की फिल्मी कोशिश… लेकिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! ₹25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर 2 घंटे में फिर गिरफ्तार**

उत्तर प्रदेश जनपद सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में अपराध के खिलाफ पुलिस की तेज कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है।
यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी अपराधियों ने थाना लॉकअप से नाटकीय अंदाज़ में फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित घेराबंदी के चलते सिर्फ दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार 07 मार्च 2026 को जनपदीय एसओजी टीम और थाना शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी अभियुक्तों को प्लाइवुड तिराहे से गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाना शोहरतगढ़ के लॉकअप में रखा गया था।
लेकिन 08 मार्च की सुबह करीब 6:30 बजे दोनों आरोपियों ने पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से लॉकअप का ताला खुलवाया और अचानक धक्का-मुक्की करते हुए संतरी की रायफल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी फिल्मी अंदाज़ में फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में अलर्ट जारी कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस की तेज रणनीति और मुस्तैदी के चलते फरार आरोपी ज्यादा देर तक बच नहीं सके और सिर्फ दो घंटे के भीतर चौधरी मैरिज लॉन के पीछे से दोनों को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने फरार होने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
अतुल उर्फ इन्द्र कपूर उर्फ इन्द्रजीत उर्फ साका
निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़
 मो0 रकीब उर्फ झीनक
निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय,
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह,
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव सहित एसओजी और थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
निष्कर्ष
सिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ तेज और प्रभावी ऑपरेशन के तौर पर देखा जा रहा है।
जहां लॉकअप से फरार होने की कोशिश करने वाले गैंगस्टरों को महज दो घंटे में पकड़कर पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं।

सिद्धार्थनगर में चौंकाने वाला मामला: मामूली बिजली खर्च वाले दर्जी के घर पहुंचा 32 लाख का बिल, परिवार सदमे में

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। नगर क्षेत्र के अनूपनगर में रहने वाले एक गरीब दर्जी के घर अचानक 32 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल पहुंचने से इलाके में हैरानी और चर्चा का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद, जो पेशे से दर्जी हैं और छोटी सी सिलाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उनके घरेलू बिजली कनेक्शन पर 32,69,463 रुपये की देय राशि दर्शाई गई है। इतना बड़ा बिल देखकर वह और उनका परिवार घबरा गया।
राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि उनके दो कमरे के मकान में केवल चार बल्ब, दो पंखे और एक फ्रिज ही है। इसके अलावा कोई भारी बिजली उपकरण नहीं है। उन्होंने बताया कि वह हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते रहे हैं, ऐसे में अचानक लाखों रुपये का बिल आना उनके लिए समझ से परे है।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मीटर रीडिंग की अनियमितता या तकनीकी त्रुटि के कारण बिल में भारी अंतर देखने को मिलता है।
इधर इस मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी योगेश बघेल ने बताया कि उपभोक्ता के यहां नवंबर माह में स्मार्ट मीटर लगाया गया था। प्रारंभिक रीडिंग दर्ज करने में कभी-कभी तकनीकी त्रुटि हो जाती है, जिससे बिल में असामान्य राशि दिखाई देने लगती है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल मीटर की रीडिंग की जांच कराई जा रही है और यदि किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि पाई जाती है तो बिल को संशोधित कर दिया जाएगा।
नोट: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी के बयान के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

BSA ग्राउंड में होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा सामूहिक विवाह का कार्यक्रम जनपद हेतु जनपद सिद्धार्थनगर में 566 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिरो गाह फरवरी, 2026 में बढाकर 950 कर दिया गया है। जिसके सापेक्ष अब तक 793 जोड़ों का सामूहिक विवाह जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन तथा गा० जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न करा लिया गया है। अवशेष 157 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम 14 मार्च, 2026 को कराया जाना है।

उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 28 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को सम्मिलित किया है। इस अवधि तक पात्र पाये जाने वाले जोड़ो को अवगत कराना है कि अपने दिनांक 14.03.2026 दिन- शनिवार को बी०एस०ए० ग्राउण्ड, जिला जेल के समाने, नौगढ़, सिद्धार्थनगर में उपस्थित होकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिद्धार्थनगर के मोबाइल नम्बर- 9415168321 व पटल सहायक के मोबाइल नम्बर- 9918904022 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

उक्त आशय की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एम०पी० सिंह द्वारा दिया गया है।

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनजीओ का होगा चयन, इच्छुक संस्थाएं एक सप्ताह में करें आवेदन

सिद्धार्थनगर, 07 मार्च 2026।भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अनुभवी स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) का चयन किया जाएगा। इस संबंध में जनपद स्तरीय समिति द्वारा योग्य संस्थाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक संस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर अपना आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जनपद में वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियों के प्रोत्साहन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए अनुभवी एनजीओ का चयन किया जाना है।

एनजीओ के लिए निर्धारित अनिवार्य पात्रताएं

आवेदन करने वाली संस्था को भारत सरकार द्वारा निर्धारित निम्न अर्हताएं पूरी करनी होंगी—

संस्था सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।

संस्था का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत अस्पताल के साथ एमओयू (MOU) होना अनिवार्य है।

संस्था का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता संचालित होना चाहिए।

संस्था नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत हो।

संस्था के पास पैन कार्ड एवं जीएसटी पंजीकरण होना चाहिए।

संस्था को पिछले 02 वर्षों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

पिछले 03 वर्षों का ऑडिटेड लेखा विवरण अनिवार्य रूप से देना होगा।

घोषणा पत्र के साथ करना होगा आवेदन

इच्छुक संस्थाओं को 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर संस्था के लेटरहेड पर घोषणा-पत्र के साथ अपना प्रत्यावेदन एक सप्ताह के भीतर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिद्धार्थनगर में जमा करना होगा।

समिति द्वारा किया जाएगा अंतिम चयन

शासनादेश में निर्धारित सभी शर्तों को पूर्ण करने वाली संस्थाओं का जनपद स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण के बाद चयन किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं किसी भी कार्य दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी एम.पी. सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनपद की योग्य एवं अनुभवी स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन करने की अपील की है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

अफवाहों से सावधान! गैस सिलेंडर-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी पर प्रशासन का बड़ा बयान, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सिद्धार्थनगर।
जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जनपदवासियों से संयम बरतने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर गैस और डीजल की कमी को लेकर भ्रामक खबरें फैल रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारु रूप से संचालित है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के संदेशों को आगे बढ़ाने से बचें।
साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर या डीजल की कालाबाजारी करता पाया गया या अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।

UPSC Result 2025: बांसी राजा रतनसेन इंटर कॉलेज के प्राचार्य के पुत्र पुरु दूबे ने पाई यूपीएससी में सफलता, बने IAS

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी पुरु दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 86वीं हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले के साथ-साथ सिद्धार्थनगर जनपद में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

रतनसेन इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल

पुरु दुबे, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी (सिद्धार्थनगर) के प्राचार्य संजय दुबे के पुत्र हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर सामने आई, कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षक, छात्र और क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आए।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

पुरु दुबे की सफलता कड़ी मेहनत और धैर्य का परिणाम है। इससे पहले वह दो बार सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू राउंड तक पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया था। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल करते हुए सिविल सेवा में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

IIT BHU से की उच्च शिक्षा

पुरु दुबे ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए वाराणसी का रुख किया और IIT BHU (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) से पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।

विधायक राजा जयप्रताप सिंह ने दी बधाई

रतनसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान बांसी विधायक राजा जयप्रताप सिंह ने पुरु दुबे को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने पुरु दुबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

पुरु दुबे की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह बढ़ा है। उनकी मेहनत और संघर्ष यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

गोरखपुर में 28.94 करोड़ से बनेगा प्रदेश का बड़ा गो-आश्रय केंद्र

गोरखपुर, संवाददाता।
गोरखपुर में निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा एक बड़ी योजना पर काम शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 28.94 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल गो-आश्रय केंद्र (कान्हा उपवन) का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे क्षेत्र का सबसे बड़ा पशु आश्रय केंद्र बताया जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस केंद्र में लगभग दो हजार निराश्रित पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। वर्तमान में जिले के विभिन्न गो-आश्रय स्थलों में लगभग 4500 से अधिक पशुओं की देखभाल की जा रही है, जबकि कुल क्षमता करीब पांच हजार तक पहुंचाने की योजना है।

निराश्रित पशुओं की समस्या से राहत की उम्मीद
गोरखपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित पशुओं की समस्या सामने आती रही है। किसानों और आम नागरिकों द्वारा कई बार इस मुद्दे को उठाया गया था।
ऐसे में प्रशासन का कहना है कि नया आश्रय केंद्र बनने के बाद बड़ी संख्या में निराश्रित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकेगा, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आश्रय स्थल
बताया जा रहा है कि बनने वाला यह गो-आश्रय केंद्र कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
पशुओं के लिए अलग-अलग शेड
पशु चिकित्सालय और दवा की व्यवस्था
चारा भंडारण केंद्र
प्रशासनिक भवन
पानी के लिए तालाब और प्राकृतिक वातावरण
इन सुविधाओं का उद्देश्य पशुओं के बेहतर रख-रखाव और देखभाल को सुनिश्चित करना है।

योजना से ग्रामीणों को भी मिलेगा लाभ
सरकार की निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत कुछ पशुओं को जरूरतमंद पशुपालकों को भी सौंपा जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पशु पालने वाले लोगों को प्रति पशु प्रतिदिन लगभग 50 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

इससे एक ओर पशुओं की देखभाल सुनिश्चित होती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिलता है।
प्रशासन ने दी जानकारी
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद गोरखपुर में निराश्रित पशुओं के प्रबंधन की व्यवस्था और मजबूत होगी तथा शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।