_*उद्यान मंत्री ने नवीन उपमंडी स्थल का उद्घाटन किया व विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*_
रायबरेली प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज जनपद रायबरेली के किसानों की सेवा के क्रम में दो बड़ी मंडिया ऊंचाहार और सतांव एवं मंडी व जिला पंचायत द्वारा लगभग 50 करोड़ की लागत से 150 परियोजनाओं जो कि निर्मित/ निर्माणाधीन है सड़कों के लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया।
उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऊंचाहार और सतांव मंडी के बन जाने से जो किसान 40-40 व 50-50 किलोमीटर तक अपनी उपज को विक्रय करने के लिए ले जाते थे उन्हें अब 2 से 3 किलोमीटर में ही क्रय विक्रय स्थल उपलब्ध हो गया।
उन्होंने कहा कि हरचंदपुर विधानसभा की 100 से अधिक सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास से देवतुल्य जनता की समस्याओं का उन गांव में समाधान हुआ है जहां सड़कों के निर्माण हुए।
ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगल को मंडी परिषद सतांव में सुंदरकांड एवं संगीतमय पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ। तदुपरांत उपस्थित लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवीन उपमंडी स्थल के प्रारंभ होने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए सुलभ और व्यवस्थित मंच मिलेगा, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। आज जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, उनसे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व विधायक राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, सुशील शर्मा, सुरेंद्र दाढ़ी, विनोद वाजपेई, पप्पू लोहिया, मंडी परिषद के मुख्य अभियंता एवं उपनिदेशक सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।
Views: 114

